उदय चोपड़ा की हीरोइन बन पर्दे पर किया रोमांस, 12 साल के करियर में नहीं दी एक भी हिट,अब जी रही गुमनामी की जिंदगी

Uday chopra, shamita shetty, tulip joshi,

Tulip Joshi: फिल्मी दुनिया में सफलता पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। सितारों को एक अच्छा खास मुकाम हासिल करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। कुछ तो ऐसे सितारे भी हैं जो कि रातों-रात पॉपुलर हुए और कुछ वक्त के बाद में ही उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया। लेकिन आज हम आपको 2000 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने 10 सालों तक स्ट्रगल किया और फिर भी उनकी किस्मत ने उनके साथ नहीं दिया।

यश चोपड़ा के बेटे के साथ किया रोमांस

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री ट्यूलिप जोशी की। एक्ट्रेस ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में कई और बड़े सितारे नजर आए थे। ट्रायंगल लव स्टोरी आधारित इस फिल्म में ट्यूलिप जोशी के अपोजिट दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा थे। इतना ही नहीं एक्टर जिमी शेरगिल भी उन्हीं के साथ नजर आए।

पहली फिल्म को ठीक-ठाक मिला रिस्पांस

इसी फिल्म का गाना 'शरारा शरारा' दर्शकों के बीच में आज भी काफी पॉप्युलर है। इस गाने को शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी पर फिल्माया गया। लेकिन इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक इस फिल्म ने प्रदर्शन किया।

लगातार फिल्में हुई फ्लॉप

इसके बाद में ट्यूलिप जोशी को साल 2003 में फिल्म मातृभूमि में देखा गया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह पिट गई। जिसके चलते एक्ट्रेस के करियर को जोरदार झटका मिला। इतना ही नहीं ट्यूलिप जोशी की बैक टू बैक तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप चली गई थी। इसके बाद में उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई।

ऐसे मिला फिल्मों में ऑफर

ट्यूलिप जोशी ने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु भाषा फिल्मों में काम किया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ट्यूलिप जोशी को किस्मत से फिल्मों में आने का मौका मिला। दरअसल यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा की पहली पत्नी की ट्यूलिप काफी अच्छी दोस्त थी और उन्हीं की शादी में पहुंची थी। जहां पर यश चोपड़ा की नजर उन पर पड़ी और ट्यूलिप जोशी को 'मेरे यार की शादी है' फिल्म में ऑडिशन देने का मौका मिला।

ट्यूलिप जोशी का करियर

ट्यूलिप जोशी ने जब इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया तो यश चोपड़ा ने एक बार में ही एक्ट्रेस को पसंद कर लिया और फिल्म के लिए साइन भी कर लिया था। अगर हम एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि आखिरी बार उनको साल 2014 में सलमान खान और डेजी शाह की फिल्म 'जय हो' में देखा गया था। बाद में एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अब 8 सालों से वह सादगी भरा जीवन जी रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X