#2Years: एक साथ आखिरकार....सलमान - आमिर और शाहरूख
शाहरूख - सलमान - आमिर, मतलब एक साथ न आ पाने वाले सितारे, जिन्हें एक साथ देखने के लिए बॉलीवुड हमेशा बेचैन रहा। हालांकि अर्पिता की शादी ने इनकी दूरियां कुछ कम तो की हैं। ये किसी को नहीं पता कि इन तीन खान के बीच दिक्कत आखिर शुरू कब और कहां हुईं।
शाहरूख और सलमान जो कि कभी बहुत अच्छे दोस्त थे, उनके बीच दूरियों की वजह बना था कैट की बर्थ डे पार्टी में उनका झगड़ा। लेकिन शाहरूख और आमिर में दूरियों की ऐसी कोई खास वजह नहीं है।

ये कहा जा सकता है कि आमिर पहले यश चोपड़ा के करीबी पर जब उन्होंने डर में काम करने से मना किया और ये रोल शाहरूख को मिला तब से सब कुछ बदल गया।
खैर, पुराने बातों पर मिट्टी डाली जाए क्योंकि नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया था टीवी के मशहूर एंकर और प्रेसेंटर रजत शर्मा ने।
2 साल पहले, इंडिया टीवी की कोशिशों के बाद आप की अदालत के २१ साल के जश्न में शामिल हुए शाहरूख, सलमान और आमिर। इस ऐतिहासिक पल को शूट किया गया था दिल्ली के प्रगति मैदान में।


Click it and Unblock the Notifications











