PICS: 'तेवर' का न्यू पोस्टर और सेट पर अर्जुन- सोनाक्षी in action
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'तेवर' लोगों का काफी आकर्षण बटोर रही है। रविवार को अर्जुन और सोनाक्षी ने अपने-अपने ट्विटर पर 'तेवर' के दो नए पोस्टर शेयर किए। वहीं, फिल्म का ट्रेलर आज रात को रिलीज हो सकता है।
नोट: 'तेवर' की on set तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें।
अर्जुन ने रविवार को एक नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'अभी तक पोस्टर देखा है...कल शाम को ट्रेलर देख।' अभिनेता ने दूसरे पोस्टर के साथ ट्वीट किया, 'दौड़ का मजा लेने के लिए तैयार रहो।' वहीं, सोनाक्षी ने भी रविवार को इन्हीं दो पोस्टरों के साथ ट्वीट किया, 'कल तेवर का ट्रेलर लॉन्च।'
फिल्म में अहम और नकारात्मक किरदार निभा रहे मनोज बाजपेयी ने आज सुबह ट्वीट किया, 'गुड मॉर्निंग! तेवर के ट्रेलर लॉन्च का दिन। रात 8 बजे के लिए उत्साहित हूं।'
आपको बता दें, 'तेवर' 2003 में आई तेलगू फिल्म 'ओक्कड़ू' की रीमेक है। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं जबकि अर्जुन के पापा बोनी कपूर और उनके चाचा संजय कपूर इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में सोनाक्षी आगरा की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं जबकि अर्जुन का किरदार सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। साथ ही श्रुति हासन फिल्म के एक आइटम सॉन्ग में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
