..................... Twinkle Khanna To Saira Bano These Actresses Left Films After Marraige - Hindi Filmibeat

शादी होते ही इन 6 हसीनाओं ने आग में झोंक दिया था अपना करियर, एक-एक नाम पर लगेगा झटका!

These Actresses Left Films After Marraige: बॉलीवुड में नाम कमाना इतना आसान नहीं होता है। एक एक्टर होने के तौर पर बहुत ज्यादा मेहनत लगती है। काफी सितारे तो ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पूरी लाइफ इंडस्ट्री के लिए झोंक दी।

These Actresses Left Films After Marraige

लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने ससुराल में कदम रखते ही करियर को ठोकर मार दी। इस लिस्ट में बबीता कपूर से लेकर ट्विंकल खन्ना तक का नाम शामिल है।

बबीता कपूर

एक वक्त हुआ करता था जब बबीता कपूर एक मशहूर अभिनेत्री बन गई थी। लेकिन सिर्फ 23 साल की उम्र में उन्होंने रणधीर कपूर के साथ में शादी कर ली। शादी के बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरीके से छोड़ दी थी और अपने परिवार पर ध्यान दिया।

​असिन

आमिर खान के साथ फिल्म गजनी में काम करने वाली अभिनेत्री असिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल के साथ में शादी कर ली थी। शादी करते ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरीके से छोड़ दी थी और फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

​ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना को तो हम सभी जानते हैं जो बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार की पत्नी है और साथ ही बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना की बेटी भी है। लेकिन साल 2001 में अक्षय कुमार के साथ में शादी करने के बाद में ट्विंकल खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरीके से छोड़ दी थी।

​मीनाक्षी शेषाद्रि

मीनाक्षी शेषाद्रि को हो तो हम सभी जानते हैं जिन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। साल 1995 में उन्होंने हरीश से शादी कर ली थी और इसके बाद से ही उन्होंने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं किया।

नम्रता शिरोडकर

नम्रता शिरोडकर की बात की जाए तो उन्होंने काफी सारी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी करने के बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया को पूरी तरीके से छोड़ दिया था और आज के वक्त में वह परिवार संभाल रही है।

सायरा बानो

सायरा बानो को भी हर कोई जानता है और एक वक्त था जब फिल्म इंडस्ट्री में उनका जलवा हुआ करता था। लेकिन दिलीप कुमार के साथ में शादी करने के बाद में उन्होंने सारा ध्यान एक्टर पर लगा दिया था और फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया था।

Read more about: asin saira banu twinkle khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X