जब बॉबी देओल की इस हरकत के चलते बेहोश हो गई थी हसीना, शूटिंग छोड़ पैकअप करके भाग निकले मेकर्स

बॉबी देओल आज के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनते नजर आते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में हीरो से लेकर विलेन तक के किरदार निभाए हैं। बेहद लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने पर्दे पर वापसी की। एक्टर को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में देखा गया था और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी की गई थी।
लेकिन क्या आपको पता है कि बॉबी देओल की एक एक्ट्रेस उनसे काफी दुखी हो जाया करती थी। दोनों ने साथ में फिल्म में काम किया था और इसके बावजूद भी दोनों दोस्त नहीं बन पाए। वैसे तो बॉबी देओल ने ट्विंकल खन्ना से लेकर प्रीति जिंटा तक के साथ में काम किया है। लेकिन साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म बरसात में उन्होंने डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ काम किया था। ट्विंकल ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
अक्सर देखने के लिए मिला है की फिल्म की शूटिंग के दौरान हीरो और हीरोइन के कनेक्शन काफी अच्छे रहते हैं। लेकिन ट्विंकल और बॉबी के बीच में 36 का आंकड़ा था और एक इंटरव्यू के दौरान खुद बॉबी देओल ने इसका एक किस्सा साझा किया था। बॉबी देओल ने फिल्म फेयर के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया की शूटिंग की शुरुआत में ट्विंकल के साथ उनके रिश्ते काफी ज्यादा तनाव से भरे हुए थे।
बॉबी देओल ने इस दौरान बताया कि दोनों के बीच में लगातार लड़ाई हो जाती थी। वह ट्विंकल को अपनी बातों से परेशान कर देते थे। एक्टर ने कहा कि मैं उसे कई बार सुबह नहाने और पेट साफ होने के इंपॉर्टेंस से लेकर साफ सफाई की बातों को करके इरिटेट कर देता था। लेकिन उनको मेरी बातें बकवास लगने लगती थी। एक्टर ने बताया की बातें करते-करते उनके मुंह से गली निकलने लगती थी और इस पर ट्विंकल भड़क जाती थी। इसी के चलते एक्टर को उन्हें चिढ़ाने में खूब मजा आता था।
बॉबी देओल ने बताया कि ट्विंकल और मेरी बिल्कुल भी बनती नहीं थी और शूटिंग के दौरान हम पूरे वक्त एक दूसरे का गला पड़कर रहते थे। उन्होंने बताया कि हम बचकानी चीजों को लेकर लड़ा करते थे। बॉबी देओल ने बताया कि ट्विंकल सेट पर बेहोश हो गई थी। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छे से याद है कि एक बार मनाली के पास रोहतांग दर्रे में शूटिंग हो रही थी और ऑक्सीजन सप्लाई बहुत कम थी। जहां पर ट्विंकल बेहोश हो गई और हमें पैकअप करके वहां से निकलना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications


