OUCH..ये क्या..अक्षय और बच्चों के बिना..ये कहां मस्ती कर रही हैं ट्विंकल खन्ना..PICS
पेरिस में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं ट्विंकल खन्ना, देखें तस्वीरें।
अक्सप बॉलीवुड सितारे अपने बिज़ी शेड्यूल से समय निकालकर कहीं न कहीं छुट्टियां मनाने के लिए निकल जाते हैं। इन दिनों ये काम किया है ट्विंकल खन्ना ने। ट्विंकल खन्ना इन दिनों पूरी तरह छुट्टियों के मूड में हैं और वो फिलहाल पेरिस में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं।
इस वेकेशन में ट्विंकल के साथ न तो उनके बच्चे आरव और नितारा हैं और न ही अक्षय कुमार। दरअसल अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पेडमैन' की शूटिंग में बिजी हैं और इस फिल्म में अक्षय के साथ एक बार फिर सोनम कपूर नजर आएंगी।
अक्षय कुमार की इस फिल्म से ट्विंकल खन्ना पहली बार प्रोड्यूसर भी बन रही हैं। ट्विंकल ने हॉलीडे एंजॉय की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आइए देखते हैं उनकी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications