इस हसीना को घर छोड़कर गाड़ी में पड़ा रहना, 20 रुपए का खाना खाकर चलाती थीं गुजारा

अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कई लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बात एक्टर्स की आती है तो उनकी जिंदगी की कहानी भी कुछ ज्यादा अलग नहीं है। उन्होंने एक मुकाम पर पहुंचने के लिए वाकई कड़ी मेहनत की है। कुछ को यह आसानी से मिल गया जबकि कुछ को सचमुच जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना सब कुछ देना पड़ा।
एक्ट्रेस की स्ट्रगल स्टोरी
हम एक ऐसी ही टीवी स्टार के बारे में बात करेंगे, जिन्हें कुछ भी इतनी आसानी से नहीं मिला। उन्हें अपनी पर्सनल जिंदगी में बहुत कुछ सहना पड़ा और उसके बाद ही वह अब सबसे बड़े नामों में से एक हैं। जब बात लव लाइफ की आती है तो उन्हें भी मुश्किल समय का सामना करना पड़ा।
रिश्ते के मामले में भी रहीं अनलकी
हम बात कर रहे हैं उस डीवा की जो अपने बेहतरीन डांस मूव्स और उतरन में तपस्या का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रश्मि देसाई की। हम सभी जानते हैं कि उन्हें रिश्तों में कैसे धोखा मिला है। उन्होंने पहले नंदीश संधू से शादी की और फिर उनका रिश्ता खराब रहा। उसके बाद वह सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर रही थीं और उस रिश्ते का भी बुरा अंत हुआ। वह तब अरहान खान के साथ थीं और हमने देखा कि बिग बॉस 13 में उनका ये रिश्ता कैसे खत्म हुआ।
शो बंद होने के बाद हुई दिक्कत
रश्मि को अपनी जिंदंगी में आर्थिक रूप से भी बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। उन्होंने हाल ही में अपने फाइनेंशियल स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने एक घर खरीदा है और उन पर 2.5 करोड़ का लोन है। इसके अलावा उन पर करीब 3.25 से 3.5 करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्हें लगा कि सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन अचानक उनका शो बंद हो गया और वह चार दिनों तक सड़कों पर रहीं।
मैनेजर के घर पर रखा सामान
उनके पास ऑडी ए6 थी, जिसमें वह सोती थीं। उन्होंने अपना सारा सामान अपने मैनेजर के घर पर रख दिया था। रश्मि ने खुद को अपने परिवार से भी दूर कर लिया था। उन्होंने बताया कि सड़कों पर बिताए गए चार दिन बहुत मुश्किल भरे थे। उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने अपने बारे में सोचा ही नहीं और दूसरी चीजों में उलझ गईं।
20 रुपए का खाना खाती थीं रश्मि
उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें रिक्शा वालों से सिर्फ 20 रुपये का खाना खाना पड़ता था और कभी-कभी तो खाने में कंकड़ भी मिलते थे। वह शो करती थीं, सोती नहीं थीं और बाहर से कुछ नहीं दिखाती थीं, लेकिन अंदर से वह टेंशन से भरी रहती थीं और सोचती थीं कि मर जाना ही बेहतर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











