‘मिर्जापुर’ की सलोनी भाभी, बन गई हैं सबकी फेवरेट, कभी बनी थी टीवी की ‘सीता’

Mirzapur 3

Mirzapur 3 Saloni Bhabhi: मिर्जापुर सीजन 3 रिलीज हो चुका है। बहुत से फैंस इसे पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को कहानी में इस बार बिलकुल भी मजा नहीं आ रहा है। खैर इन सबके बीच जो किरदार चर्चा का विषय बना हुआ है, वह हैं दद्दा त्यागी की बहू सलोनी त्यागी।

सीजन 2 में वह दद्दा के बड़े बेटे भरत त्यागी की पत्नी बनी थीं। सीजन 3 में भी अपना रोल निभाती नजर आ रही हैं। सलोनी त्यागी का असली नाम नेहा सरगम है। इस शो में नेहा ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

मिर्जापुर सीजन 3 में त्यागी परिवार की बहू का किरदार निभाने वाली सलोनी उर्फ नेहा मूल रूप से पटना बिहार की रहने वाली हैं। उनका असली नाम नेहा दुबे है। पटना में अपनी लिखाई करने के बाद वह मां और छोटी बहन के साथ मुंबई आ गई थीं। वह हमेशा से सिंगर बनना चाहती थीं और उन्होंने अपने सपने को पूरा करने की कोशिश की। वह इंडियन आइडल सीजन 4 तक पहुंचीं लेकिन गले में इन्फेक्शन के चलते रिजेक्ट हो गईं।

इस शो के बाद नेहा ने काफी लंबा ब्रेक लिया था। वह साल 2012 में आए टीवी शो रामायण: सबके जीवन का आधार में सीता के किरदार में भी नजर आई थीं। इसी शो में गुम है किसी के प्यार में वाले अभिनेता नील भट्ट भी थे। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे और शादी भी करने वाले थे, लेकिन फिर आपसी मनमुटाव के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया और उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

नेहा सरगम सास- बहू वाले टीवी शो से ज्यादा पौराणिक शोज में नजर आई हैं। उन्होंने रामायण के अलावा यशोमती मैया के नंदलाला में यशोदा मां का किरदार निभाकर उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। नेहा परमावतार श्रीकृष्ण शो में लक्ष्मी के रोल में भी दिख चुकी हैं। अब इन दिनों वह मिर्जापुर सीजन 3 में त्यागी परिवार की बहू के रूप में चर्चा में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mirzapur 3 bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X