जब चंकी पांडे पर फ़िदा थीं टीवी की क्वीन, एक पोस्ट से लूटी लाइमलाइट, बोलीं- 'जवाब दिया होता तो होती बीवी...'

chunky pandey, ekta kapoor

Ekta Kapoor Chunky Pandey Love Story: चंकी पांडे को बॉलीवुड का एक मशहूर अभिनेता माना जाता है। बता दें कि अब उनकी बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड पर राज करती नजर आती है। हालांकि आज भी चंकी पांडे अक्सर कई बार स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड की फिल्मों में उन्हें कम ही देखा जाता है। लेकिन आज हम आपको उस हसीना के बारे में बताने वाले हैं जो की चंकी पांडे पर पूरी तरह से फिदा थी। वह तो उनसे शादी भी करना चाहती थी। हालांकि एक्टर ने एक वजह के चलते शादी करने से इनकार कर दिया।

बेहद अलग अंदाज में एकता ने चंकी पांडे को किया बर्थडे विश

दरअसल, चंकी पांडे के 60वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कई सारे सिलेबस ने उन्हें बर्थडे विश किया था। जिनमें से एक नाम प्रोड्यूसर एकता कपूर का भी है। एकता कपूर ने जिस अंदाज में एक्टर को बर्थडे विश किया, उसे देख हर कोई हैरान था। एकता कपूर ने चंकी पांडे को बर्थडे विश करते हुए तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा कि "जब सालों पहले मुझे चंकी पांडे पर क्रश था। अगर उन्होंने उस वक्त जवाब दे दिया होता तो आज मैं बॉलीवुड वाइफ होती। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।"

चंकी पांडे से शादी करना चाहती थी एकता कपूर

एकता कपूर का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनके इस कैप्शन को पढ़कर हर कोई हैरान हो रहा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब एकता कपूर, चंकी पांडे से शादी करना चाहती थी। लेकिन एक्टर को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। हालांकि अब एकता कपूर अपने बेटे रवि के साथ में अपनी जिंदगी की रही है और एक सिंगल मदर के तौर पर इंजॉय कर रही है।

एकता कपूर हैं मशहूर प्रोड्यूसर

एकता कपूर एक मशहूर प्रोड्यूसर है और उन्होंने कई सारी टीवी शोज बनाए। जिन्हे घर-घर में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। टीवी पर ही नहीं बल्कि एकता कपूर के वेब कंटेंट को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। एकता कपूर इन दिनों नागिन फ्रेंचाइजी, कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य जैसे सीरियस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: chunky pandey ekta kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X