टेलीविजन की मंथरा जिसे पति ने दिया ऐसा धोखा... फिर मौत के तीन बाद तक सड़ती रही लाश

टीवी पर सबसे खतरनाक विलेन का किरदार निभाने वाली ललिता पवार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है. ललिता पवार उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्हें अब तक की सबसे बड़ी वैम्प कहे तो गलत नहीं होगा. ललिता पवार अब तक के सबसे क्रूर सास का किरदार निभा चुकी है.
ललिता पवार को टीवी की मंथरा के नाम से भी जाना जाता है. ललिता ने रामानंद सागर की रामायण में कैकई को भड़काने वाली मंथरा का रोल प्ले किया था. ललिता ने अपने करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र से की थी. अपनी जिंदगी में उन्होंने कई बुलंदियों को छुआ ,लेकिन उनकी जिंदगी का अंत इतना दुखद होगा, यह कभी किसी ने नहीं सोचा था.
ललिता पवार इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हीरोइन बनना चाहती थी, लेकिन सेट पर हुए हादसे के कारण एक आंख खराब हुई और वह हिंदी फिल्मों की विलेन बन गई. सेट पर गलती से एक अभिनेता के हाथों पड़े जोरदार थप्पड़ की वजह से ललिता का चेहरा एक साइड से पैरालाइज्ड हो गया, उनका 3 साल तक ट्रीटमेंट चला था.
उनके करियर पर तो ब्रेक लगा ही लेकिन निजी जिंदगी में भी तकलीफों का दौर शुरू हो गया. ललिता को दूसरा झटका तब लगा जब पति गणपत राव ने उनकी ही बहन से दूसरी शादी कर ली. ललिता ने किसी तरह खुद को संभाला और जय कुमार गुप्ता से दूसरी शादी की, लेकिन फिर अभिनेत्री को पता चला कि उन्हें मुंह का कैंसर है और वह पुणे शिफ्ट हो गई.
ललिता को लगने लगा कि यह सब उनके साथ इसलिए हो रहा है क्योंकि उन्होंने फिल्मों में कई बुरे किरदार निभाए थे, लोगों को कितना बुरा व्यवहार करके दिखाया था.
24 फरवरी 1998 को उन्होंने आखिरी सांस ली. इस दौरान वह पुणे वाले घर में अकेली रहती थी. ना ही फैमिली, ना हीं बेटा, कोई उनके पास नहीं था. उनके बेटे उन्हें लगातार फोन कॉल कर रहे थे. जब सामने से कोई जवाब नहीं मिला तो सभी उनके घर पहुंचे. दरवाजा खोला तो ललिता पवार की लाश पड़ी थी, जिन्हें मरे हुए 3 दिन बीत चुके थे.
ललिता की किस्मत में ढेरों सितम लिखे हुए थे, जिन्हें वह सारी उम्र सहती रही. जिंदगी में इतना कुछ करने के बाद भी उन्हें मौत भी सुकून भरी नहीं मिली. आज भी ललिता पवार को लोग याद करके भावुक हो जाते हैं.


Click it and Unblock the Notifications











