18 की उम्र पार करने से पहले ही खूब नेम फेम कमाया इन 'हसीनाओं' ने

Untitled design

मनोरंजन की दुनिया में बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने न सिर्फ टीवी और फिल्मों में काम किया बल्कि सोशल मीडिया से भी खूब नेम-फेम कमाया है। मजे की बात यो है कि बहुत कम उम्र में ही इन हसीनाओं ने अपनी अलग पहचान बना ली थी फिर चाहे वह मॉडलिंग करियर हो या एक्टिंग करियर। आज हम कुछ ऐसी ही गर्ल्स की बात करेंगे जिन्होंने 18 की उम्र से पहले ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली।

जन्नत जुबैर -

इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम आता है जन्नत जुबैर रहमानी का। जन्नत अक्सर इंस्टा पर अपनी खूब फोटोज शेयर करती हैं। जन्नत कई इंस्टा रील्स अपने छोटे भाई के साथ बनाना पसंद करती हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने वाली जन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम पर 45.4 मिलियन फॉलोअर्स है। जन्नत इंडस्ट्री में आज एक ऐसा नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 21 वर्षीय जन्नत अपनी क्यूट अदाओं से फैंस का दिल जीतने में पीछे नहीं हैं।

अवनीत कौर -

अवनीत इंस्टा पर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पर अवनीत के 32.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अवनीत ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की थी और आज वे सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं। 21 साल की अवनीत अपनी हॉट फोटोज पोस्ट करने से बिल्कुल नहीं कतरातीं।

अशनूर कौर -

2022 में 18 साल की हुईं अशनूर कौर भी कम चर्चा में नहीं रहती। इंस्टाग्राम पर इनके 9.4 मिलियन फॉलोअर्स है। अशनूर अक्सर अपनी इंस्टा पोस्ट से फैंस का दिल बहलाती रहती हैं। साथ ही अशनूर का एक पेट्स इंस्टा पेज भी है जिसमें वे अपने पैट की फोटोज अक्सर पोस्ट करती रहती है। अशनूर में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था और आज एक हो जाना माना नाम है।

ग्रेसी गोस्वामी -

इस फेहरिस्त में ग्रेसी गोस्वामी भी शामिल हैं। यूं तो ग्रेसी ने 2014 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की लेकिन बालिका वधू में निंबोली यानी नंदिनी के किरदार से ग्रेसी को एक अलग पहचान मिली। 19 वर्षीय ग्रेसी के इंस्टाग्राम पर लगभग 4 लाख फॉलोअर्स हैं। ग्रेसी अपने क्यूट अंदाज से फैंस को एंटरटेन करने में पीछे नहीं है।

ये लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती, कई और भी ऐसी हसीनाए हैं जिन्होंने टीनेज में ही खूब नेम फेम कमा लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X