2 शादी, 3 बच्चों की मां.. अब बिगड़ गई मशहूर एक्ट्रेस की हालत, डंडे के सहारे चलने पर हुई मजबूर

Tannaz Irani

टीवी की मशहूर अभिनेत्री तनाज ईरानी पिछले दो सालों से पीठ की गंभीर चोट और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना कर रही है। इसके चलते उन्हें डंडे का सहारा लेकर चलना पड़ता है। इन दिनों वह दवाइयां खाकर अपना समय बिता रही है। लेकिन हाल ही में उनको इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें समस्या पीठ में नहीं बल्कि हिप में है। उन्होंने बताया कि 'मुझे अपनी बीमारी का इलाज करने में 2 साल लगे।'

हिप सर्जरी के लिए एक्साइटिड है एक्ट्रेस

तनाज़ ईरानी ने इंटरव्यू में आगे यह भी बताया कि "यह समस्या मेरी पीठ और घुटने से जुड़ी हुई है। मैंने कई सारे एमआरआई और एक्स रे टेस्ट भी करवाए। यहां तक कि एक से दूसरी डॉक्टर के पास भी गई। लेकिन अब मुझे हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह दे दी गई है। जिसे कुछ दिनों में किया जाने वाला है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि मैं काफी ज्यादा घबराई तो हूं लेकिन एक्साइड भी हूं। मैं हमेशा से ही एक पॉजिटिव लेडी रही हूं और मैं इस सर्जरी के लिए भी पूरी तरीके से तैयार हूं।"

बेटी का वीडियो देख इमोशनल हो गई थी तनाज़ ईरानी

तनाज़ ईरानी पहले की तरह ठीक होकर वापस आने के लिए पूरी तरीके से तरस रही है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "मेरी बेटी ने कुछ साल पहले लंदन में शॉपिंग बैग के साथ में दौड़ते हुए एक मेरा पुराना वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के साथ में उसने लिखा कि यह तब का वीडियो है जब मम्मी दौड़ सकती थी और चल भी सकती थी। मैं इस वीडियो को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाई क्योंकि तब से उन्होंने मुझको घर के चारों तरफ सिर्फ लंगड़ाते हुए ही देखा।"

काम पर वापस आना चाहती है तनाज ईरानी

अगर हम तनाज ईरानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इन दिनों वह दो सीरियस बरसातें और गुम है किसी के प्यार में नजर आ रही है। काम करने में मेकर्स उनकी सहायता कर रहे हैं और एक्ट्रेस ने इस पर भी बात करते हुए कहा कि "जैसे ही मैं चलने लग जाऊंगी वैसे ही काम पर फिर से वापस आ जाऊंगी। भले ही इसके लिए मुझे डंडे या फिर वॉकर का सहारा लेना पड़े। अंदर से ठीक होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है क्योंकि हम जो भी दर्द सहते हैं वह कई बार इमोशनल होता है। दवा के अलावा मैं लगन से ट्रेनिंग भी कर रही हूं और इससे मुझे पॉजिटिविटी भी प्राप्त होती है। इसीलिए मुझे जनवरी तक काम शुरू करना है।"

More from Filmibeat

Read more about: features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X