इस हसीना संग 16 साल की उम्र में हुआ हादसा, काटना पड़ा एक पैर, फिर भी नहीं मानी हार

sudha chandran

Sudha Chandran Tragic Life: 80 से 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां आई थी जिन्होंने अपनी एक्टिंग के बलबूते पर एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया। जिसमें सुधा चंद्रन भी शुमार थी। सुधा चंद्रन का जीवन बेहद ही उतार-चढ़ाव के साथ में बीता और उनकी कहानी कोई भी अगर सुन लेता है तो जज्बे को उनके सलाम किए बिना रह नहीं पाता है। सुधा चंद्रन बचपन से ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी रखती थी और भरतनाट्यम डांसर भी थी।

लेकिन आपको बता दें कि साल 1981 में सुधा चंद्रन के साथ एक हादसा हुआ और उनकी पूरी जिंदगी तबाह हो गई थी। एक्ट्रेस जब सिर्फ 16 साल की थी तो उनका रोड एक्सीडेंट हुआ। दरअसल वह बस में सवार होकर कहीं जा रही थी और इसी दौरान बस एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। इस एक्सीडेंट के दौरान एक्ट्रेस की जान तो बच्ची लेकिन उन्हें काफी ज्यादा चोट आ गई थी।

सुधा चंद्रन को इस एक्सीडेंट के दौरान पैर में बहुत ज्यादा चोट आई थी और उन्हें गैंगरीन हो गया था। इसी के चलते एक्ट्रेस का एक पैर काटना पड़ गया। ना चाहते हुए भी सुधा का एक पैर काटा गया और इससे उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद होने की कगार पर आ गई क्योंकि इसके चलते वह कभी भी डांस नहीं कर पाती। लेकिन इसके बावजूद सुधा ने हार नहीं मानी और उन्होंने नकली पैर के सहारे डांस करना शुरू कर दिया था।

सुधा चंद्रन ने अपने नकली पैर के चलते देश से लेकर विदेश में भी कई बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं और अपनी एक खास पहचान बनाई है। जिसके चलते साल 1984 में सुधा के जीवन पर एक फिल्म बनाई गई और इसका नाम 'मयूरी' रखा गया। बता दे कि यह फिल्म तमिल भाषा में थी और बाद में इसे 'नाचे मयूरी' के नाम से हिंदी में भी बनाया गया। सुधा ने छोटे पर्दे पर भी काफी काम किया है और उन्हें क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कैसी लागी लगन जैसे बेहतरीन सीरियल्स में निगेटिव किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: sudha chandran features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X