12वीं फेल एक्टर संग इश्क़ फरमा चुकी हैं कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा, करोड़ो की हैं मालकिन

इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे कलाकार हैं जो की आते हैं और अचानक से चले जाते हैं। हालांकि कुछ एक्टर्स ऐसे भी होते हैं जिनकी किस्मत पहले ही फिल्म या फिर सीरियल से चमक जाती है। आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस सृति झा के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने कुमकुम भाग्य सीरियल में प्रज्ञा का किरदार निभा कर काफी सुर्खियां बटोरी।
सृति झा ने अपने करियर में काफी बेहतरीन सीरियल्स में काम किया और इसमें बालिका वधू भी शामिल है। इस सीरियल में उन्होंने डॉक्टर गंगा का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2007 में टेलीकास्ट हुए धूम मचाले धूम सीरियल में विक्रांत मैसी की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था।
सृति झा को हमेशा से ही डांस करने का बहुत शौक रहा और वह सरोज खान के साथ में नचले वे जैसे रियलिटी शोज में भी देखी गई। खबरों के अनुसार वह टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई थी। बता दे कि वह हर एपिसोड का तकरीबन 75 हजार रुपए लेती थी।
सृति झा कर ट्रैवलिंग करना काफी पसंद है और वह एक सोलो ट्रैवलर भी है। अगर आप उनके इंस्टाग्राम की फीड पर जाते हैं तो उनकी बहुत सारी तस्वीर मिल जाएगी। वह कल की और एक्सेसोराइज इंडिया जैसी कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर भी बन चुकी है। एक्ट्रेस किताबें पढ़ने की भी शौकीन है और किताबों के प्रति उनका प्यार उनकी निजी जिंदगी में भी देखने को मिलता है।
सृति झा को उनकी एक्टिंग के लिए कई सारे अवार्ड भी मिल चुके हैं और लीड रोल अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए गोल्ड अवार्ड भी वह जीत चुकी है। अगर हम एड्रेस की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने अंग्रेजी में बीए की डिग्री हासिल की हुई है। साथ ही साथ वह ओपन माइक में भी दिखाई दे चुकी हैं। एक्ट्रेस 41 करोड रुपए की संपत्ति की मालकिन है।


Click it and Unblock the Notifications














