..................... Tv actress shweta tiwari bhojpuri films she romanced wirh manoj tiwari and ravi kishan shweta tiwari bhojpuri films romance - Hindi Filmibeat

मनोज तिवारी और रवि किशन संग श्वेता तिवारी ने दी है ऐसी ऐसी फिल्में, रोमांस देख सूख जाएगा हलक

Shweta tiwari

श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने इसके अलावा फिल्म, म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में भी खूब जमकर काम किया है, लेकिन क्या आपको पता है कि श्वेता तिवारी ने हिंदी, नेपाली, पंजाबी, मराठी, उर्दू, कन्नड़ और भोजपुरी फिल्मों तक में काम किया है। श्वेता तिवारी ने यहां तक पहुंचाने के लिए एक लंबा सफर तय किया। लेकिन आज हम आपको श्वेता तिवारी की उन भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनमें उन्होंने अपनी एक्टिंग के चलते हर किसी का दिल जीत लिया।

श्वेता तिवारी की पहली भोजपुरी फ़िल्म

श्वेता तिवारी ने साल 2008 में भोजपुरी फिल्म हमार सैया हिंदुस्तानी में काम किया था और आपको बता दें कि यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी। श्वेता तिवारी के साथ में इस फिल्म में भोजपुरी के मशहूर स्टार रवि किशन भी लीड किरदार में नजर आए थे। हालांकि इससे पहले उन्होंने दो हिंदी फिल्मों मदहोशी और आबरा का डाबरा में भी काम किया था। इसी के अलावा एक नेपाली फिल्म त्रिनेत्र में भी वह काम कर चुकी थी।

दूसरी भोजपुरी फ़िल्म

अगर हम श्वेता तिवारी की दूसरी भोजपुरी फिल्म की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2008 में ही उनकी दूसरी फिल्म भी रिलीज हुई थी। जिसका नाम कब अइबू अंगनवा हमार था। बता दे कि इस फिल्म के दौरान श्वेता तिवारी ने नैना नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था और इसमें उनकेसाथ में लीड किरदार में मनोज तिवारी नजर आए थे।

तीसरी भोजपुरी फ़िल्म

बाद में श्वेता तिवारी ने साल 2008 में ही तीसरी भोजपुरी फिल्म ए भौजी के सिस्टर में काम किया था और आपको बता दें कि इस फिल्म में भी उनके साथ में मनोज तिवारी ही लीड किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा इस फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे और लोगों ने खूब इन्हे प्यार दिया।

टीवी से हुईं फेमस

श्वेता तिवारी ने टेलीविजन पर साल 2000 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और यहां पर उन्होंने सीरियल आने वाला पल में काम किया था। बाद में कर्म और कहीं किसी रोज जैसे सीरियल्स में भी वह नजर आई थी। बाद में एकता कपूर ने श्वेता तिवारी को सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाने का मौका दिया और यही से वह घर-घर में फेमस हो गई थी।

रियलिटी शोज में लिया हिस्सा

इसके अलावा श्वेता तिवारी ने टेलीविजन के रियलिटी शो में हिस्सा लिया और बिग बॉस 4 की विनर बन चुकी है। इसी के अलावा खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखला जा और नच बलिए जैसे सीरियस में भी वह देखी जा चुकी है। उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता कसौटी जिंदगी की सीरियल से काफी ज्यादा हासिल की और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है।

Read more about: shweta tiwari bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X