टीवी की शिल्पा शेट्टी कही जाती थी ये अभिनेत्री, 17 साल में बदले लुक्स, लोग बोले- 'क्या से क्या हो गए...'

Ohanna Shivanand Transformation: टीवी इंडस्ट्री पर पॉपुलर सीरियल 'दिल मिल गए' में डॉ रिद्धिमा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ओहाना शिवानंद उर्फ शिल्पी आनंद काफी ज्यादा चर्चा में बनी रही थी। इस सीरियल के चलते एक्ट्रेस को काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई और बाद में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमाई। लेकिन फिर उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
स्टार वन पर आने वाला सीरियल 'दिल मिल गए' काफी ज्यादा फेमस हुआ था। सीरियल में लीड किरदार डॉक्टर रिद्धिमा उर्फ ओहाना शिवानंद ने निभाया था और वह काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। इस सीरियल को हॉस्पिटल बेस्ड बनाया गया था और इसमें ओहाना शिवानंद का डॉक्टर का किरदार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। अभिनेत्री का जन्म साउथ अफ्रीका में 10 दिसंबर 1982 में हुआ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ओहाना शिवानंद की पढ़ाई-लिखाई साउथ अफ्रीका में हुई और वह फिर भारत आ गई। वैसे उनका नाम शिल्पा आनंद है। लेकिन भारत आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर ओहाना शिवानंद कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने नाम बदलने को लेकर बयान दिया और कहा कि शिल्पा नाम बहुत ज्यादा बड़ा है और इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।
साल 2018 में सीरियल 'दिल मिल गए' को डॉक्टर रिद्धिमा ने अलविदा कह दिया था और बाद में इसके पीछे उन्होंने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर से लड़ाई होने की वजह बताई थी। सीरियल को छोड़ देने के बाद में ओहाना शिवानंद ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। जहां उन्होंने 'दीवाने हो गए' और 'अलर्ट 24×7' नाम की दो फिल्मों में काम किया। खान की उनके दोनों फिल्में रिलीज नहीं हो पाई।
इतना सब होने के बाद में ओहाना शिवानंद ने 2010 में फिर टीवी की इंडस्ट्री में एक बार फिर से कदम रखा। लेकिन उन्हें दोबारा वापसी करने के बाद में उस तरीके की पापुलैरिटी हासिल नहीं हो पाई जैसी पहले हुई थी। एक्ट्रेस को आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ में ऐड में देखा जा चुका है। साल 2016 में उन्हें आखिरी बार 'ये है लॉलीपॉप' में देखा गया था। अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें एक्टिव देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications