जब टीवी की ये संस्कारी बहू पर डाली गई गंदी नजरें, बोले- 'तुम्हे इस डायरेक्टर के साथ...'

टीवी की मशहूर अभिनेत्री जिन्होंने अपने करियर में कई सारे मशहूर सीरियल्स में काम किया और आज के वक्त में काफी ज्यादा फेमस हो चुकी है। बता दे कि यह अभिनेत्री आज भी अपने रियल नाम से ज्यादा अपने निभाई हुए रोल के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव झेले और कास्टिंग काउच का भी सामना किया। यहां तक कि उनका प्यार में धोखा मिला और बाद में एक सच्चे जीवनसाथी को उन्होंने चुन लिया।
सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव
दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी की। दिव्यंका त्रिपाठी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि साल 2019 के बाद एक्ट्रेस किसी भी बड़े शो में नजर नहीं आई है। खबरों के अनुसार अब वह वेब सीरीज में अपना हाथ आ रही है और साल 2021 में खतरों के खिलाड़ी 11 में भी वह नजर आ चुकी है। लेकिन वह विनर नहीं बन पाई और तभी से वह घर पर ही मौजूद है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है।
कई सीरियल्स में कर चुकी है काम
जानकारी के लिए आपको बता दें की एक्टिंग के मामले में दिव्यंका त्रिपाठी का कोई तोड़ नहीं है और साल 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज से उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने खाना खजाना और बनू मैं तेरी दुल्हन जैसे मशहूर सीरियल्स में काम किया। दिव्यंका त्रिपाठी को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी सीरियल ये हैं मोहब्बतें से मिली थी।
शरद मल्होत्रा को किया 8 साल तक डेट
लेकिन आपको बता दें की बनू मैं तेरी दुल्हन में दिव्यंका त्रिपाठी को लीड रोल मिला और इसी में उनकी मुलाकात शरद मल्होत्रा से हुई। दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी काफी पसंद आने लगी। इसी शो के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लग गए थे। दोनों ने 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में ब्रेकअप हो गया। हालांकि एक्ट्रेस ने इस रिश्ते को एक गलती ठहरा दिया था।
कास्टिंग काउच का हुई शिकार
दिव्यंका त्रिपाठी ने एक आदर्श बहू का किरदार निभा कर अपनी एक खास पहचान इंडस्ट्री में बनाई है। लेकिन आपको बता दें कि इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुरुआती दिनों में उन्हें काम देने के लिए एक इंसान ने उन्हें कह दिया था कि तुम्हें इस डायरेक्टर के साथ रहना है यानी कि समझौता करना है, इससे तुम्हें एक बड़ा ब्रेक मिल जाएगा। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने राजीव खंडेलवाल के शो के दौरान किया।
प्यार में धोखा खाने के बाद रचाई शादी
दिव्यंका त्रिपाठी को अपने टैलेंट पर पूरा भरोसा था और इसीलिए उन्होंने कहा कि अगर अपने टैलेंट है तो आपको किसी भी गलत रास्ते पर जाने की कोई भी जरूरत नहीं है दिव्यंका त्रिपाठी ने अब प्यार में धोखा खाकर 8 जुलाई 2016 को अपने ही को स्टार विवेक दहिया के साथ में शादी रचाई। आज के वक्त दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और कई सारे टीवी शोज में दोनों को साथ में देखा जा चुका


Click it and Unblock the Notifications











