गंभीर बीमारी के बाद शूटिंग पर लौटी थी एक्ट्रेस, सेट पर हुआ हादसा, जल गया ये अंग... वीडियो

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री छवि मित्तल पिछले काफी वक्त से एक गंभीर बीमारी के चलते चर्चा में बनी हुई है। दरअसल एक्ट्रेस ने खुद साल 2022 में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। हालांकि यह अर्ली स्टेज का कैंसर था और इसे उन्होंने मात दिया। इसी के अलावा छवि को इसके लिए कीमोथेरेपी भी करवानी पड़ी। एक लंबी लड़ाई के बाद छवि मित्तल अब ठीक हो गई है और नॉर्मल जिंदगी की रही है। लेकिन अब अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आ चुका है इसके बाद फैंस को भी एक बार फिर से चिंता होने लगी है।
छवि मित्तल के बालों में लगी आग
छवि मित्तल ने एक वीडियो खुद ही साझा किया है। वीडियो में एक्ट्रेस को शूट की तैयारी करते हुए देखा जा रहा है और इसी बीच उनके बालों में आग लग जाती है। वहां पर टीवी एक्टर करण ग्रोवर मौजूद होते हैं और वह जल्दी से उसे आग को बुझा देते हैं। एक्ट्रेस के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस समय कैमरा ऑन था और यह कमरे में भी कैद हो गया। खुद छवि मित्तल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है।
वायरल हुआ डरावना वीडियो
वीडियो को शेयर करते हुए छवि मित्तल ने कैप्शन में लिखा कि "सेट पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन मेरे बालों में आग लगा इन सब में सबसे ज्यादा डरावना था। मैं भी गलती से इसको कमरे में कैद कर लिया था और व्लॉग अब लाइव हो चुका है। अपने हाथों से ही आग बूझकर बचाने के लिए करण ग्रोवर को मैं धन्यवाद देता हूं।" लेकिन करण ग्रोवर ने छवि मित्तल के इस वीडियो पर रिएक्शन दिया। उन्होंने इस वीडियो पर एक मजेदार कमेंट भी किया। जानकारी के लिए आपको बता दें की पूजा गौर और अन्य कई सितारों ने भी एक्ट्रेस की इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। फैंस भी यही उम्मीद लगा रहे हैं कि अभिनेत्री ठीक होगी।


Click it and Unblock the Notifications











