एक्टर सूर्या ने फेमिना मिस इंडिया डीवा से रचाई शादी, वेडिंग एल्बम शेयर कर दिया फैंस को सरप्राइज

Surya sharma, femina miss india diva 2013

टीवी के जाने-माने एक्टर सूर्या शर्मा ने 9 दिसंबर को बहुत ज्यादा यादगार बना दिया है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने शादी कर ली है और सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरों ने धमाल मचाया हुआ है। उन्होंने फैंस को भी सरप्राइज कर दिया है और आपको बता दें कि सूर्या ने फेमिना मिस इंडिया डीवा 2013 की विनर मानसी मोघे के साथ में शादी रचाई है।

सूर्या और मानसी ने दिया फैन्स को सरप्राइज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सूर्या और मानसी ने महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज के साथ में अपनी शादी को पूरा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरों को भी साझा किया और लिखा कि हमेशा के लिए तुम मेरी हो गई। शादी के रसों के लिए दुल्हन ने लाल कलर का आउटफिट पहना हुआ था।

लाल साड़ी में जची मानसी

दरअसल आपको बता दें कि मानसी ने रेड कलर की बेहद ही खूबसूरत ट्रेडिशनल साड़ी पहनी हुई थी और इस पर गोल्डन वर्क भी हो रखा था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने इसी के अलावा नेकलेस, इयररिंग्स, मांग टीका और नाथ भी पहनी हुई थी, जिससे कि उनका लुक और भी ज्यादा उभर कर आ रहा था।

दूल्हेराजा का लुक देख फैन्स हुए इमोशनल

मराठी दुल्हन के तौर पर मानसी बहुत ही ज्यादा प्यारी लग रही थी और आपको बता दें कि उनकी मुस्कान ने तो हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन अगर हम दूल्हे राजा सूर्या की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बेज कलर का कुर्ता पजामा पहन रखा था। इतना ही नहीं उन्होंने लाल कलर के शॉल और पगड़ी में अपने लुक को कंप्लीट किया और वह काफी हैंडसम में लग रहे थे।

सूर्या और मानसी का वर्कफ्रंट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सूर्या ने अनदेखी, ये काली काली आंखें और होस्टेजेस जैसे बेहतरीन सीरियस में काम किया है। इतना ही नहीं उनकी दुल्हनिया मानसी मिस डीवा 2013 की विनर रह चुकी है। मानसी को ऑटोग्राफ और यारियां 2 के अलावा ख्वाबों के परिंदे जैसी फिल्म और वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है।

Read more about: surya sharma features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X