..................... Tv actor shaheer sheikh will be seen in teen patti movie with kriti sanon - Hindi Filmibeat

महाभारत से हुआ पॉपुलर, प्रोड्यूसर से रचाई शादी, अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के साथ...

shaheer sheikh

टीवी इंडस्ट्री में कई सारे कलाकार ऐसे होते हैं जो कि पहले ही घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना लेते हैं और फिर बॉलीवुड में भी अपना सिक्का चलाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बताने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं टीवी के मशहूर एक्टर शहीर शेख की। जिनको महाभारत सीरियल में अर्जुन का किरदार निभा कर पापुलैरिटी हासिल हुई।

लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्दी ही शहीर शेख को कृति सेनन के साथ में फिल्में दिखा जाने वाला है। हालांकि एक्टर ने कई सारे सीरियल्स में काम किया है और उनकी एक्टिंग भी काफी लाजवाब है। शहीर शेख के हर एक लोक पर लड़कियां दीवानी हो जाती है और उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी बेहतरीन है।

हालांकि खबरों के अनुसार अब जल्दी ही शहीर शेख को कृति सेनन के साथ में दो पत्ती फिल्म में देखा जाने वाला है। दरअसल हाल ही में कृति सेनन ने शहीर शेख को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दी थी। इसी दौरान एक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों सेल्फी लेते हुए पोज दे रहे हैं।

अर्जुन का किरदार निभा कर फेमस हुए एक्टर शहीर शेख ने प्रोड्यूसर रुचिका कपूर के साथ में शादी रचाई। शादी के बाद एक्टर ने कहा था कि वह शादी के बाद दुनिया के शिखर पर पहुंच गए हैं। हालांकि दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस गुड न्यूज़ को साझा किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें की कृति सेनन ने शहीर शेख के लिए एक बहुत ही प्यारा सा नोट भी लिखा था।शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। जिसमें काजोल और तन्वी आजमी भी लीड किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को उत्तर भारत की पहाड़ियों पर आधारित एक मनोरम कहानी के तौर पर दर्शाया जाने वाला है।

Read more about: shaheer sheikh teen patti
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X