जब इस टीवी एक्टर ने पत्नी की मर्जी के खिलाफ जाकर शेयर कर डाली ऐसी प्राइवेट तस्वीर, बोला- बाद में...

ज़ी टीवी के फेमस सीरियल जमाई राजा में रवि दुबे ने लीड किरदार निभाया था और वह इसके चलते काफी ज्यादा चर्चा का विषय भी बन रहे थे। इन दिनों अपनी पत्नी सरगुन मेहता को वह काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं और इतना ही नहीं सरगुन किसी फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा में मौजूद है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की शूटिंग के वजह से दोनों काफी लंबे समय से अलग रह रहे हैं और इसी के चलते रवि दुबे ने अपनी पत्नी को काफी ज्यादा याद किया है। दरअसल आपको बता दें कि इसी वजह से सरगुन मेहता की उन्होंने एक ऐसी तस्वीर को शेयर कर दिया है जिससे की एक्ट्रेस काफी ज्यादा नाराज हो सकती हैं।
दरअसल आपको बता दें कि रवि दुबे ने जिस तस्वीर को शेयर किया है उसमें वह सरगुन को किस करते हुए नजर आए। दोनों की यह तस्वीर काफी पर्सनल है और इस पर उन्होंने शेयर करते हुए लिखा कि मैं जानता हूं कि तुम नहीं चाहोगी कि यह फोटो में पोस्ट करूं। लेकिन यह तस्वीर तुम्हारे लिए मेरे पागलपन को पूरी तरीके से बयां कर रही है।
रवि दुबे ने आगे यह भी लिखा कि वापस आकर मुझ पर चीख लेना चिल्ला लेना। रवि दुबे ने इस तस्वीर को लेकर यह भी बताया कि इसे सुयश राय ने क्लिक किया था। हालांकि इस तस्वीर पर अभी तक सरगुन का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवि दुबे और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभा लिया था। शूटिंग के वक्त ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे और बाद में 7 दिसंबर 2013 को दोनों ने शादी रचा ली थी।


Click it and Unblock the Notifications














