पापा सुपरस्टार लेकिन बेटा सुपर Flop, करोड़ों खर्च के बाद भी रिजेक्ट, चौंक जाएंगे आप
बॉलीवुड में आपने कई सुपरस्टार्स की स्ट्रगल स्टोरी सुनी होगी.. किस तरह उन्होंने मुश्किलों के दौर से गुजर कर फर्श से अर्स तक का सफर तय किया है। वहीं दूसरी तरफ स्टार किड्स के लिए ये सफर शुरूआती दौर में थोड़ा आसान हो जाता है। हालांकि उन्हें भी अपनी जगह बनाने के लिए अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ती है। ये स्टार किड्स कितनी भी बड़ी फिल्म में शानदार तरीके से लॉन्च कर दिए जाएं लेकिन टैलेंट और किस्मत की कमी हुई तो उन्हें ऑडिएंस रिजेक्ट ही कर देती है। ऐसे ही स्टार किड तुषार कपूर का 42वां जन्मदिन है।
[अक्षय कुमार को हीरो नहीं बनना था, ये था फिल्मों आने का असली मकसद, Shocking खुलासा]
सुपरस्टार जीतेंद्र के बेटे तुषार कपूर बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड थे जिनसे ऑडिएंस को काफी उम्मीदें थीं, उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही लेकिन उसके बाद एक-एक करके उनकी सारी फिल्में डिजास्टर साबित हुईं। यानी वे इंडस्ट्री में अपने पापा की तरह सुपरस्टार की जगह बनाने में नाकामयाब रहे। उन्हें हिट या सुपरहिट फिल्म सिर्फ मल्टी स्टारर फिल्म में ही मिली। उन्होंने करियर में सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर दी है, गोलमाल अगेन। ये फिल्म भी अजय देवगन की वजह से ब्लॉकबस्टर रही।

बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें सुपरस्टार्स के बच्चों ने बॉलीवुड में एंट्री तो लेली लेकिन कुछ समय में ही वे सुपरफ्लॉप साबित हो गए। कोशिश बहुत की गई कई बार तो सुपरस्टार्स पेरेंट्स ने खुद भी उन्हें लॉन्च किया लेकिन फिर भी उनके जीरो टैलेंट की वजह से ऑडिएंस की पसंद नहीं बन पाए। वहीं दूसरी तरफ कई स्टारकिड्स सुपरस्टार्स भी हैं लेकिन सुपरफ्लॉप स्टारकिड्स की लिस्ट जरा लंबी है। आगे जानें बॉलीवुड सुपरस्टार्स पेरेंट्स के उन स्टार किड्स के बारे में जो लाख कोशिश के बावजूद ऑडिएंस को पसंद नहीं आ पाए-


Click it and Unblock the Notifications











