अपने बर्थडे को लेकर काफी Excited थी तुनिषा शर्मा, 10 दिन पहले सेट पर दे दी जान

जिन्दगी को हर कोई जी भरकर जीना चाहता है। लेकिन कई बार मुश्किलें इतनी बढ़ जाती हैं कि लोगों के लिए जीने से ज्यादा आसान मरना लगने लगता है। कुछ ऐसा ही शायद एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के साथ भी हुआ था। तुनिषा शर्मा का चेहरा जितना खूबसूरत था, वह दिल से भी उतनी ही खूबसूरत थी। तुनिषा शर्मा की मौत के बाद को-एक्टर्स के साथ उनके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर यह पता चलता है कि सेट पर वह खुशी-खुशी रहा करती थी। फिर आखिर ऐसा क्या हो गया कि महज 20 साल की उम्र में तुनिषा ने अपना जीवन ही खत्म करने का फैसला ले लिया? पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में तुनिषा के कथित ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। तुनिषा शर्मा और शीजान खान के परिवारों के बीच भी इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मगर इन सबसे दूर तुनिषा शर्मा को उनके बर्थडे पर फैंस और करीबी याद कर रहे हैं। अगर वह जिंदा होती तो 4 जनवरी को तुनिषा शर्मा अपना 21 जन्मदिन मनाती।
आइए आपको तुनिषा शर्मा से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताते हैं :

अपने इस बर्थडे को लेकर खुब Excited थी तुनिषा :
4 जनवरी को तुनिषा शर्मा का 21वां बर्थडे है। आमतौर पर तुनिषा अपने पिता की मौत के बाद से अपना बर्थडे नहीं मनाती थी, लेकिन अपने 21वें बर्थडे को लेकर वह काफी उत्साहित थी। तुनिषा के उत्साह का खुलासा उनके दोस्त विनीत रैना ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है। विनीत रैना ने तुनिषा शर्मा के साथ अपने चैट का स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें तुनिषा ने विनीत रैना से जल्दी वापस आने के लिए कह रही हैं। साथ ही वह अपने बर्थडे पर पार्टी करने की बात भी विनीत रैना से की थी। इस चैट को पढ़कर ही पता चल रहा है कि तुनिषा शर्मा अपने बर्थडे को लेकर कितनी उत्साहित थी। लेकिन अपने बर्थडे से महज 10 दिन पहले ही तुनिषा को सीरियल के सेट पर मेकअप रूम में फंदे से लटकता हुआ पाया गया।

बर्थडे पर सरप्राइज देना चाहती थी मां :
तुनिषा शर्मा की मां ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह इस साल तुनिषा शर्मा को उसके बर्थडे पर सरप्राइज पार्टी देना चाहती थी। उन्होंने दावा किया कि वह मुंबई में सिर्फ तुनिषा की वजह से ही थी और अब जब वह वजह ही उनके साथ नहीं रहा तो मुंबई में रहना भी नहीं चाहती हैं। तुनिषा की मां अब चंडीगढ़ में तुनिषा के नानाजी के पास शिफ्ट हो जाना चाहती हैं, जहां वह तुनिषा का बर्थडे केक उसके बिना ही काटेंगी।

14 साल की उम्र में शुरू किया था करियर :
तुनिषा शर्मा ने महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया था। तुनिषा की मां का कहना है कि वह पढ़ाई में हमेशा से अव्वल रही हैं। खासतौर पर गणित पर उसकी गजब की पकड़ होती थी। वह एक बार अगर किसी चीज को देख या समझ ले तो उसे कभी नहीं भूलती थी। शायद इसी वजह से टीवी इंडस्ट्री में भी तुनिषा सबकी चहेती बन गयी थी। तुनिषा ने पहला सीरियल 'महाराणा प्रताप' में काम किया था। इसके बाद तुनिषा ने 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' में राजकुमारी अहंकारा का किरदार निभाया था। 2016 में आयी फिल्म 'फितुर' में तुनिषा ने यंग फिरदौस और 'बार-बार देखो' में कैटरीना कैफ के बचपन का रोल किया था। फिल्म 'कहानी 2' में तुनिषा ने दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाया था। इसके अलावा तुनिषा ने 'इंटरनेट वाला लव' और 'इश्क शुभानअल्लाह' में भी काम किया था। 2022 में तुनिषा शर्मा ने 'अली बाबा-दास्तान ए काबुल' साइन किया जो उनका आखिरी टीवी सीरियल रहा।


Click it and Unblock the Notifications











