'तुमसे अच्छा कौन है' के हीरो की 21 साल बाद फोटो वायरल, वजन बढ़ने पर पहचान नहीं पाए लोग

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' लोगों के दिलों में बस गई थी और दशकों से भी इसे खूब प्यार मिला था। इतना ही नहीं इस फिल्म में बतौर लीड एक्टर के रूप में नकुल कपूर नजर आए थे। इतना ही नहीं आरती छाबड़िया और किम शर्मा के साथ में नकुल ने इस फिल्म में पहली बार काम किया था।
इस फिल्म में उनका किरदार सीधे-साधे लड़के का था। जोकि सिंगर बनने के लिए अपने गांव से मुंबई पहुंचता है। इस फिल्म में एक्टर के अभिनय को भी लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन इस फिल्म के बाद ही नकुल इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसीलिए आज हम जाने वाले हैं कि नकुल अब कहां है और क्या कर रहे हैं?
कनाडा में नकुल बन गए हैं योगा टीचर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नकुल अब कनाडा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अब एक्टिव नहीं रहते। दरअसल नकुल अब कनाडा में एक योगा टीचर के रूप में काम करते हैं। वहां पर उन्होंने 'डिवाइन लाइफ' नाम का एक योगा सेंटर भी खोल रखा है। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है और अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं।
नकुल कपूर की फैमिली फोटो
इतना ही नहीं एक और तस्वीर में नकुल के साथ में एक महिला नजर आ रही है और बच्चा भी देखा जा रहा हैं। इन तस्वीरों में नकुल का अंदाज पहले जैसा ही दिखाई दे रहा है। हां, लेकिन उनका थोड़ा सा वजन बढ़ चुका है। लेकिन अब इस तस्वीर को देखने के बाद में हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो गया है और समझ नहीं पा रहा है कि क्या यह वही एक्टर है जिसने भोले-भाले अर्जुन का किरदार निभाया था।
नकुल कपूर की मौत की उड़ी थी अफवाह
इतना ही नहीं कुछ खबरों की मानें तो 2015 में नकुल कपूर की मौत की अफवाह उड़ी थी। इतना ही नहीं कहा गया कि उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई है। इतना ही नहीं कुछ खबरों के मुताबिक यह भी कहा जा रहा था कि सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन यह सिर्फ अफवाहें थी। खुद नकुल कपूर ने अपनी मौत की अफवाहों पर विराम लगाया। यह अब अध्यात्म की तरफ चल पड़े हैं और सुख शांति से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

