इस लो बजट फ़िल्म ने की थी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, बारिश के चक़्कर में 6 साल में बनकर तैयार हुई मूवी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सारी फिल्में मौजूद है, जिन को शूट करने के लिए काफी दिन लग जाते हैं। तो कुछ फिल्में ऐसी भी है जो कि कुछ ही दिनों में पूरी हो जाती है। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी है जिनको शूट करने के लिए ही सालों लग गए थे। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसका नाम 'तुम्बाड' है। बता दें कि यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे मशहूर हॉरर फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था और इसमें सोहम शाह ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म को शूट करने के लिए 6 साल लग गए थे।
फ़िल्म को बनने में लगे 6 साल
'तुम्बाड' फिल्म का निर्देशन राही अनिल बार्वे ने किया और आपको बता दें कि नकली बारिश का सहारा लेकर इस फिल्म को जल्दी से पूरा किया जा सकता था। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसा नहीं किया गया और असली बारिश में ही इसके सारे सीन शूट किए गए। इस फिल्म को तकरीबन चार मॉनसून ने पूरा किया गया। इस फिल्म को भले ही बहुत ज्यादा वक्त बनने में लगा है, लेकिन दर्शकों के बीच एक बेहतरीन फिल्म पेश की गई। इस फिल्म को बनने में 6 साल लगे और इसका कुल बजट 5 करोड़ बताया गया। इतना ही नहीं इस फिल्म के रिलीज के बाद में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया था।
5 करोड़ी फ़िल्म ने कमाई 13 करोड़
दरअसल आपको बता दें कि 'तुम्बाड' फ़िल्म ने 5 करोड़ के बजट में बनने के बाद में बॉक्स ऑफिस पर कुल 13.57 करोड रुपए की कमाई कर ली थी। अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो आपको बता दें कि इस फिल्म की स्टोरी 1980 में शुरू हो जाती है और वहां पर महाराष्ट्र के गांव तुम्बाड में विनायकराव नामक शख्स अपनी मां और भाई के साथ में रहता है। लेकिन वहां पर बाड़े में एक खजाने के छुपे होने का हमेशा जिक्र किया जाता था। इसीलिए विनायकराव और उसकी मां भी इसी की तलाश में थे। लेकिन कुछ ऐसी बातें होने लगी और इसी वजह से उसकी मां उसे पुणे लेकर चली गई। जिसके बाद में तकरीबन 15 साल के बाद विनायक फिर से तुम्बाड लौटता है और खजाने की तलाश में लग जाता है।


Click it and Unblock the Notifications