'तुम बिन' के एक्टर प्रियांशु चटर्जी का हुआ ऐसा हाल, लंबे बाल और दाढ़ी में देख पहचान नहीं पाए फैन्स

Priyanshu Chatterjee, Tum bin

साल 2001 में रिलीज हुई सुपर हिट फिल्म तुम बिन तो हर किसी के दिलों पर राज करती है। बता दे कि इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और इसको बेस्ट रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार भी कर दिया जाता है। इस फिल्म में संदली सिन्हा के अलावा हिमांशु मलिक, प्रियांशु चटर्जी और राकेश बापट नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों का भी लुक काफी बदल गया है। फिल्म में प्रियांशु चटर्जी ने शेखर मल्होत्रा का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीत लिया था।

प्रियांशु चटर्जी का ट्रांसफार्मेशन

प्रियांशु चटर्जी की सादगी और उनके चेहरे की मासूमियत को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर अब एक्टर की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इसको देखकर अब लोग भी पूछने लग गए हैं कि क्या ये वही भोला भाला एक्टर है? प्रियांशु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी एक तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। एक्टर का ऐसा लुक देखकर हर कोई हैरान हो रहा है और उनको पहचान नहीं पा रहा है। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने यह लुक अपनी आने वाली फिल्म को लेकर किया है।

प्रियांशु चटर्जी का करियर

जानकारी के लिए आपको बता जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियांशु चटर्जी ने अपने करियर में बहुत ही कम फिल्मों में काम किया है। इसी के अलावा आपको बता दें कि वह अपनी अदाकारी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहे। लेकिन इसके बावजूद वह तुम बिन फिल्म से काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे। इसके अलावा उन्हें दिल का रिश्ता और कोई मेरे दिल में है जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: priyanshu chatterjee tum bin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X