22 साल में इतनी बदल गईं 'मेरे यार की शादी है' की एक्ट्रेस, ट्यूलिप जोशी को लगी किसकी बुरी नजर!

Tulip joshi

अक्सर देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारे कई सालों के बाद जब सामने आते हैं तो उनका पूरा लुक बदला होता है। इस तरीके से उन्हें देखकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं ट्यूलिप जोशी की। उन्होंने यशराज बैनर तले बनी फिल्म मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में ट्यूलिप जोशी ने उदय चोपड़ा के अपोजिट काम किया था। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। हर किसी को यही उम्मीद थी कि ट्यूलिप जोशी आगे भी अच्छा करेंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और अचानक वह फिल्में इंडस्ट्री से गायब हो गई। लेकिन उन्होंने बाद में जो करियर चुना उसमें उन्होंने कामयाबी हासिल की। आज के वक्त में वह करोड़ों के बिजनेस को संभाल रही है।

ट्यूलिप जोशी एक आउटसाइडर थी और आपको बता दें कि फिल्मी बैकग्राउंड से वह ताल्लुक नहीं रखती थी। उन्हें सिर्फ पायल खन्ना के चलते फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिला। दरअसल पायल खन्ना और कोई नहीं बल्कि आदित्य चोपड़ा की पहली पत्नी है। आदित्य और पायल की शादी के वक्त ट्यूलिप जोशी पर हर किसी की नजर पड़ी थी और उन्हें फिल्में ऑफर होने लग गई थी।

हालांकि आपको बता दें कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करना ट्यूलिप जोशी के लिए आसान नहीं था। दरअसल आपको बता दें कि उन्हें अच्छी तरीके से हिंदी बोलना नहीं आता था। इसी के चलते फिल्मों में काम करने से पहले उन्हें हिंदी की ट्यूशन लेनी पड़ी थी। एक्ट्रेस की पहली फिल्म मेरे यार की शादी है भी जबरदस्त हिट गई थी। लेकिन इसके बाद उन्हें काम के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कुछ लोगों ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी। जिसके चलते उन्होंने अपना नाम अंजली रखा और इससे भी कुछ भी फायदा नहीं हुआ।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी ना हो पाने के चलते ट्यूलिप जोशी ने तेलुगू और कन्नड़ से लेकर पंजाबी भाषा वाली फिल्मों में भी काम किया। उन्हें यहां पर काम तो मिल गया था लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। इसी के चलते साल 2015 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कप्तान विनोद नायर के साथ में शादी रचाई और वह एक बिजनेसमैन थे। उनके साथ मिलकर एक्ट्रेस में एक कंसलटिंग फर्म शुरू कर दी। इस फर्म की तकरीबन 600 करोड़ की वर्थ है और एक्ट्रेस इसकी डायरेक्टर है।

More from Filmibeat

Read more about: tulip joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X