16 Years: ये फिल्म देख ली तो सलमान-शाहरुख भूल जाएंगे, दो सुपरस्टार्स ने किया ऐसा Dhamaka
बॉलीवुड में यूं तो हर साल की फिल्में आती हैं.. कई हिट होती हैं तो कई फ्लॉप लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो लोगों का दिल जीत ले जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 16 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस दौर में रिलीज हुई थी जब शाहरुख-सलमान की रोमैंटिक फिल्मों का दौर चल रहा था। इन सुपरस्टार्स के रोमैंटिक अंदाज का लोगों पर ऐसा नशा चढ़ा था कि कोई और नजर ही नहीं आता था। वहीं जब ये फिल्म रिलीज हुई तो मानों लोगों पर से शाहरुख-सलमान का नशा उतर गया।
[18 साल- शाहरुख खान का 200 करोड़ी बंगला, Inside Pics देखकर हैरान रह जाएंगे]
हम बात कर रहे हैं 16 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई फिल्म तुझे मेरी कसम की.. ये फिल्म जेनेलिया डीसूज और रितेश देशमुख की पहली फिल्म थी.. जी हां! इसी फिल्म पर बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल मिले थे। उनके रोमांस की जो मासूमियत थी वो दिल छू गई और शाहरुख-सलमान के दौर में भी ये छोटी सी फिल्म हिट हो गई। फिल्म छोटी जरूर थी लेकिन रील और रियल रोमैंस इस फिल्म का खास बनाता है।

इसी फिल्म के सेट पर मिले जेनेलिया और रितेश की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जेनेलिया शुरू में रितेश से फिल्म के सेट पर बात तक नहीं करती थीं क्योंकि रितेश के पिता उस वक्त महाराष्ट्र के सीएम थे। लेकिन रितेश ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया.. दोनों दोस्त बने और प्यार भी इसी फिल्म से शुरू हुआ वहीं दोनों का ये रिश्ता 2012 में शादी में बदल गया। वहीं सिर्फ रितेश-जेनेलिया नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई कपल की लवस्टोरी फिल्मों से ही शुरू हुई। आगे जानें कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











