#TubelightTeaser : सलमान के लिए बेताब लोग..ट्विटर पर आ गई बाढ़
बस अब और इंतज़ार नहीं होता, ट्यूबलाइट टीज़र के लिए इस तरह बेताब हो रहे हैं लोग।
बस अब और ज़्यादा इंतज़ार नहीं। कल सलमान खान की अाने वाली फिल्म ट्यूबलाइट का टीज़र आपके लिए जारी कर दिया जाएगा। यूं तो इसके टीज़र का माहौल सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से बना हुआ है लेकिन आज की एक्साइटमेंट देखने लायक है।

बात करें ट्विटर की तो यहां #TubelightTeaserTomorrow से ट्रेंड तक हो रहा है। लोगों की एक्साइटमेंट ट्विटर पर साफ दिख रही है। हर कोई अपने अपने अंदाज़ में इसके टीज़र की एक्साइटमेंट शेयर कर रहा है।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से ट्यूबलाइट के मेकर्स इस फिल्म की अलग अलग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीरों में टीज़र आने के बचे हुए दिन की गिनती हो रही है।
आज भी ऐसी ही एक और तस्वीर शेयर की गई है। जिसके बाद लोगों के ट्वीट्स की बाढ़ सी आ गई है। आइए देखें लोग टीज़र के लिए कितने एक्साइटेड हैं..


Click it and Unblock the Notifications