#16Years-अक्षय-शिल्पा की फिल्म..सबसे कंट्रोवर्सियल कास्टिंग लेकिन सुपरहिट!
अक्षय कुमार अगर किसी फिल्म में सीधे साधे इंसान के रोल में दिख जाएं तो फिल्म ऐसी ही हिट हो जाती थी। आज से ठीतक 16 साल पहले भी अक्षय कुमार ने एक ऐसी ही फिल्म की थी। जी हां हम बात कर रहे हैं धड़कन की जिसके रिलीज हुए आज 16 साल हो गए।ये अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
ये फिल्म और भी ज्यादा खास इसलिए है क्योंकि इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी थीं और तब अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की साथ में फिल्म आने के मतलब ही कुछ और था।अक्षय कुमार आज भले बॉलीवुड के सबसे अनुशासित एक्टर में गिने जाते हों जो इतने बड़े स्टार होने के बाद भी जमीन से जुड़े हुए हैं लेकिन एक ऐसा समय भी था जब अक्षय कुमार के लव अफेयर्स हमेशा सुर्खियां बनती थीं।
[फ्लॉप करियर को 'सलमान' ने संवारा..'अक्षय' ने बचाया..अब 'टाइगर' के साथ उड़ान!]
यह फिल्म भी ज्यादा सुर्खियां इसलिए बटोरी थी क्योंकि कहा जाता है के पहले ही अक्षय और शिल्पा का ब्रेकअप हो चुका था और दोनों ने अपने करियर और इमेज को बचाने के लिए ये फिल्म की थी।इस फिल्म के रिलीज के कुछ ही महीनों बाद फरवरी 2001 में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने शादी कर ली थी।
इस फिल्म को उस समय की सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सियल कास्टिंग वाली फिल्म कहा जाता है क्योंकि दो ऐसे स्टार फिल्म में थे जिनके बारे में लोग पढ़ना पसंद करते थे और साथ में सुनील शेट्टी का ऐसा कैरेक्टर जैसा किरदार उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया था।फिल्म के हिट होने के पीछे ये भी एक कारण था।फिल्म से जुड़ी और भी मजेदार बातें पढ़िए आगे की स्लाइड्स पर।


Click it and Unblock the Notifications