जब फिल्म की शूटिंग से लौटकर घर में खूब रोती थीं Tripti Dimri? वजह जानकर हिल जाएगा दिमाग

Tripti Dimri used to cry during Laila Majnu- तृप्ति डिमरी अब नेशनल क्रश हैं, भाभी 2 हैं और उनके पास काम की कमी नहीं है। इसकी शुरुआत एनिमल के उस छोटे से रोल से हुई थी जो कि उन्होने बखूबी निभाया था।
जी हां, तृप्ति ने एनिमल से पहले कई फिल्में की थीं लेकिन उनको वो पहचान नहीं मिली थी जो इसके बाद मिली। अब वो लगातार काम कर रही हैं। लेकिन ये काफी कम लोग जानते हैं कि एक वक्त था जब तृप्ति शूटिंग सेट पर और वहां से घर लौटने के बाद फूट फूट-कर रोया करती थीं।
बुलबुल, काला और लैला मजनू जैसी शानदार फिल्म का हिस्सा रह चुकी तृप्ति ने फिल्म लैल मजनू के वक्त का एक खुलासा कुछ समय पहले किया था।
घर जाकर रोती थी
तृप्ति डिमरी ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत के दौरान खुलासा किया था। उनका कहना था कि, वो जब लैल मजनू में काम कर रही थीं तो वो शूटिंग से घर जाकर काफी रोती थीं। क्योंकि उनको ऐसा लगता था कि वो सही से काम कर रही हैं।
तृप्ति ने कहा, ''मुझे एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था। मैं बस ये सोचती थी कि क्या मैं सही से काम कर रही हूं? अविनाश तिवारी और निर्देशक साजिद अली जो कि मेरे को-स्टार थे उनको एक्टिंग के बारे में काफी पता था। वो वर्कशॉप के दौरान इसको लेकर बात करते थे लेकिन मेरे कुछ समझ में ही नहीं आता था। मैं बस यही सोचती थी कि क्या मैं एक्टिंग सीख पाऊंगी या नहीं। घर जाकर यही सोचते हुए मेरे आंसू निकल आते थे।''
ढेरों प्रोजेक्ट्स
अब तृप्ति डिमरी के पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं और वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैँ। फिल्म इसी महीने के अंत तक रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











