'अल्फ़ा मेल्स' की तरफ अट्रैक्ट होती हैं तृप्ति डिमरी, बोलीं- 'उनमे और भी चीज़े होना ज़रूरी है...'

Tripti Dimri Love For Alpha Males: हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को काफी अच्छा खासा दर्शकों द्वारा रिस्पांस मिला। बता दें कि इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ में रणबीर कपूर का एक इंटीमेट सीन भी था और इसी के चलते फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद में तृप्ति डिमरी काफी पॉप्युलर हो गई और नेशनल क्रश भी उन्हें बताया जाने लगा।
लेकिन आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति से जब सवाल किया गया कि इस फिल्म में एक सीन है जिसमें रणबीर कहते हुए नजर आते हैं कि महिलाएं अल्फा मेल्स यानी कि डोमिनेटिंग पुरुष की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। सिद्धार्थ कन्नन के शो में तृप्ति से इस पर पूछा गया कि क्या आप इस बात से पूरी तरह सहमत है और आपको भी अल्फा मेल्स पसंद है?
जिस पर तृप्ति डिमरी ने जवाब देते हुए कहा कि उनमें कुछ और भी क्वालिटीज होनी बहुत ज्यादा जरूरी है। उन्हें अंडरस्टैंडिंग भी होना चाहिए। बतौर परसों मैं जो भी हूं उसे रिस्पेक्ट करना उन्हें आना बहुत ज्यादा जरूरी है। मैं अपने जीवन में जो भी कुछ कर रही हूं उसकी उसे रिस्पेक्ट आनी चाहिए। रिस्पेक्ट एक ऐसी चीज होती है जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मैटर करती है। अगर रिश्ते में रिस्पेक्ट और ट्रस्ट नहीं होता है तो मैं आपके साथ रिलेशनशिप में नहीं रह सकती हूं इसके लिए सॉरी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना ने एक्टर की पत्नी का किरदार निभाया था। इसी के अलावा आपको बता दें की तृप्ति की एंट्री उनके जीवन में किसी खास मकसद से होती है। तृप्ति और रणबीर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलता है और रश्मिका को उनकी यह बात पसंद नहीं आती है।


Click it and Unblock the Notifications













