तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर संग सेक्स सीन पर तोड़ी चुप्पी, बोली- कमरे में 4 लोग थे और रणबीर कपूरे...

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट भी दिया गया है। दरअसल फिल्म में काफी ज्यादा बोल्ड सीन फिल्माए गए। रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के बीच में काफी इंटीमेट सीन फिल्माया गया। फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान इसी सीन ने खींचा। जिसके लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया।
बता दे कि हाल ही में तृप्ति डिलीवरी ने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान एनिमल के इस सीन को लेकर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया था कि रणबीर कपूर और फिल्म की क्रू के साथ में उन्होंने कैसे इस बेहद ही बोल्ड सीन को शूट किया था।
तृप्ति हो गई थी आलोचना से परेशान
तृप्ति डिमरी ने इंटरव्यू के दौरान इस पर खुलकर बात की और बताया कि जब एनिमल के इंटीमेट सीन की वजह से उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ा तो वह काफी ज्यादा परेशान हो गई थी। दरअसल यह आम बात नहीं थी। बता दे कि इससे पहले कभी भी तृप्ति कोक्रिटिसाइज नहीं किया गया। इसीलिए उनके लिए ट्रोलिंग को हैंडल करना काफी मुश्किल था। लेकिन बाद में उन्होंने खुद संभाल लिया। तृप्ति ने बताया कि एनिमल के इंटीमेट सीन से ज्यादा मुश्किल फिल्म बुलबुल में उनका शारीरिक शोषण वाला सीन था।
फ़िल्म के दौरान एक्ट्रेस को दिया गया कम्फर्ट
तृप्ति डिलीवरी नहीं यह भी बताया कि एक्टर बनना उनके ही फैसला था और किसी ने उनको इसके लिए मजबूर नहीं किया। इसीलिए उन्होंने जो कुछ भी किया है वह उनको गलत नहीं रखता है क्योंकि यह बस एक किरदार था। ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि "जब तक मैं कंफर्टेबल हूं, तब तक सेट पर मेरे आस-पास के लोग मुझे सहज रखने में मदद करते हैं। मुझे पता है कि मैं जो भी कुछ कर रही हूं वह सही है, मैं कुछ भी गलत नहीं कर रही हूं, मैं आगे भी यह करती रहूंगी क्योंकि यह एक एक्टर और एक इंसान के तौर पर मैं अपने लिए करना चाहती हूं। जिसको मैं एक्सपीरियंस भी करना चाहती हूं।"
कैसे हुआ फ़िल्म का इंटिमेट सीन शूट?
तृप्ति डिमरी ने आगे यह भी खुलासा किया कि एनिमल फिल्म के इंटिमेट सीन को किस तरह शूट किया गया। एक्ट्रेस ने बताया की शूटिंग के समय कमरे में चार लोग थे और हर 5 मिनट में उन्हें कंफर्टेबल करने की कोशिश की जा रही थी। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "सेट पर सिर्फ चार लोग मौजूद थे जिसमें मैं और रणबीर के अलावा संदीप और डीओपी यानी कि डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी।हर 5 मिनट में वह मुझसे पूछ रहे थे कि क्या तुम ठीक हो? क्या तुमको कुछ चाहिए? तुम कंफर्टेबल हो ना? जब आपके आसपास लोग आपको इतना सपोर्ट कर रहे होते हैं तो आपको बिल्कुल भी अजीब महसूस नहीं होता है।"


Click it and Unblock the Notifications