टीवी-फिल्मों में किया काम, फिर 24 साल बड़े एक्टर संग वेब सीरीज में दिए इंटीमेट सीन, रातों-रात छा गई थी हसीना!

Tridha Choudhary Career: त्रिधा चौधरी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की दुनिया में भी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हासिल की है। 22 नवंबर 1989 में कोलकाता में उनका जन्म हुआ और वहीं से उन्होंने पढ़ाई पूरी की।

Tridha Choudhary

त्रिधा चौधरी ने माइक्रोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया हुआ है और कॉलेज के ही दिनों से वह फिल्म इंडस्ट्री में काफी दिलचस्पी रखती थी तो उन्होंने मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वह कभी डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन उनकी किस्मत उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ले आई।

मॉडलिंग में आजमाई किस्मत

त्रिधा चौधरी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और इसके बाद में धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया। साल 2011 में उन्होंने टाइम्स आफ इंडिया फ्रेश फेस से अपनी एक खास पहचान बनाई।

बंगाली फिल्मों से की शुरुआत

साल 2013 में अभिनेत्री ने श्रीजीत मुखर्जी की बंगाली फिल्म 'मिश्र रहस्य' से एक्टिंग इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। इसके बाद में वह बैक टू बैक कई सारी बंगाली फिल्मों में भी नजर आई। लेकिन साल 2015 में त्रिधा चौधरी ने तेलुगु फिल्मों में कदम रख दिया था और वह फिल्म में निखिल सिद्धार्थ के साथ में नजर आई।

टीवी शोज में भी आई नजर

त्रिधा चौधरी साल 2016 में सीरियल दहलीज में भी नजर आई थी। इसके बाद इस सीरियल को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था। हालांकि यह शो लंबे वक्त तक टिक नहीं पाया और इसके बाद अभिनेत्री ने भी टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।

बॉबी देओल के साथ दिए इंटीमेट सीन

त्रिधा चौधरी इसके बाद में स्पॉटलाइट, शेई जे होलुद पाखी, दुल्हा वांटेड, आश्रम और बंदिश बैंडिट्स जैसी वेब सीरीज में भी नज़र आई। लेकिन आपको बता दें कि वेब सीरीज आश्रम से उन्होंने एक खास पहचान हासिल की जिसमें उन्होंने बॉबी देओल के साथ कई सेंसेशनल सीन भी दिए। अपने से 24 साल बड़े एक्टर के साथ इंटीमेट सीन देकर वह रातों-रात छा गई थी।

Read more about: tridha choudhary bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X