कभी संस्कारों की मूरत बनकर छा गई थी ये एक्ट्रेस, फिर 24 साल बड़े हीरो संग इंटीमेट सीन देकर काटा बवाल

Tridha Choudhary Birthday

Tridha Choudhary Birthday: त्रिधा चौधरी एक वक्त पर टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'दहलीज' सीरियल से की थी। इस सीरियल को साल 2016 में लॉन्च किया गया था और इसमें उनका स्वाधीनता सिंह के किरदार में देखा गया था।

लेकिन अगर हम त्रिधा चौधरी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म कोलकाता में 22 नवंबर 1989 में हुआ था। आज वह 35 साल की हो गई है और पिछले 4 सालों से वह पर्दे से गायब नजर आती है। लेकिन आपको बता दें कि उनको सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है।

वैसे तो टीवी इंडस्ट्री में त्रिधा चौधरी को ज्यादा पहचान तो नहीं मिली लेकिन आपको बता दें कि साल 2020 में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज आश्रम में उन्होंने जब बॉबी देओल के साथ में इंटीमेट सीन दिए थे तो वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। यहीं से उनके करियर का ग्राफ ऊपर उठता चला गया था।

इसी के अलावा आपको बता दें कि त्रिधा चौधरी ने साल 2011 में 'टाइम्स फ्रेम फेस' का टाइटल भी अपने नाम किया था और 2013 में बंगाली फिल्म 'मिशौर रावोश्यो' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बता दे कि उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। 2020 में वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' में भी उनको संध्या के रोल में देखा गया।

त्रिधा चौधरी को टीवी सीरियल्स से इतनी ज्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई जितनी उनका आश्रम और बंदिश बैंडिट्स जैसी वेब सीरीज से मिली। इसी के अलावा आपको बता दें कि इस साल टाइम्स आफ इंडिया की मोस्ट डिजायरेबल वूमेन की लिस्ट में भी वह शामिल हो गई थी।

त्रिधा चौधरी को आखिरी बार साल 2023 में बंगाली फिल्म 'बूमरैंग' में देखा गया था। हालांकि 2023 में ही उनके दो म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुए थे। इसके बावजूद इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग उनके काम नहीं हुई है और 3 मिलियन से ज्यादा लोग उनको फॉलो करते हैं। वह काफी फिटनेस फ्रीक भी है और उन्हें घूमने का भी काफी शौक है। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह माइक्रोबायोलॉजिस्ट भी है।

More from Filmibeat

Read more about: tridha choudhary dahleez
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X