90 के दशक में यह अभिनेत्री देती थीं जबरदस्त बोल्ड सीन्स, फिल्म की टिकट खरीदने के लिए लगती थी लाइन

Sonam Bakhtvar Khan Bold Scenes

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'त्रिदेव' और 'विश्वात्मा' जैसी फिल्में बनी है. अगर आपने इन फिल्मों को देखा है तो आपको सोनम यानी कि बख्तावर खान याद होंगी. बता दें कि वह 90 के दशक की सबसे बोल्ड हसीनाओं में शुमार थी. सोनम का असली नाम बख्तावर खान बताया जाता था. पुराना 14 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रखे प्रसिद्धि हासिल कर ली थी. 90 के दशक में उन्हें प्रोड्यूसर्स अपनी फिल्मों में लेने के लिए उनके घर के चक्कर लगाया करते थे. लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस ने अपने पूरे करियर में 25 दिनों में काम कर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. तो चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस की इसी मजबूरी के बारे में बताते हैं. आखिरकार उन्होंने अपने करियर को ऐसे बीच में क्यों छोड़ दिया?

सोनम की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

सन 1988 में आई फिल्म विजय से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से धमाल मचा दिया. इस फिल्म के कारण वह रातों-रात स्टार बन गई थी. बता दें कि इस फिल्म में सोनम ने काफी किसिंग सीन दे दिए थे और इस वजह से उनकी गिनती बोल्ड हसीनाओं में शुमार थी. सोनम उस समय की सबसे लकी हसीनाओं में से एक मानी जाती थी, जिन्होंने पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में धमाल मचा दिया.

सोनम का बड़ा दर्शकों के बीच क्रेज़

सोनम को अपनी असली पहचान फिल्म विजय और त्रिदेव से प्राप्त हुई. त्रिदेव के हिट हो जाने के बाद में उन्हें कई सारे ऑफर्स मिलने लगे. उन्हें लोग भी ओए ओए गर्ल के नाम से जानने लगे. दर्शकों के बीच में भी एक्ट्रेस का क्रेज बढ़ गया. इसी कारण से 'त्रिदेव' फिल्म के रिलीज होने के एक साल बाद फिल्म मिट्टी और सोना में चंकी पांडे को किसी ने नोटिस नहीं किया. हर किसी की नजर सिर्फ सोनम पर टिकी हुई थी. इस फिल्म में भी उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे.

बोल्ड सीन देखने के लिए दर्शक खरीदते थे टिकट

90 के दशक में बोल्ड सीन देना कोई आम बात नहीं थी. जिस वजह से फिल्म 'मिट्टी और सोना' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई. बता दें कि उस दौर में इस फिल्म की टिकट खरीदने के लिए लोग घंटो तक लाइन में लगे रहे थे. इतना ही नहीं है टिकट मिलते ही दर्शक सिनेमाघरों में घुस जाते और सोनम के बोल्ड सीन खत्म होते ही वह बाहर निकल आते.

शादी के 25 साल बाद लिया तलाक

लेकिन इतनी लोकप्रियता हासिल करने के बावजूद भी सोनम ने बहुत जल्दी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. दरअसल शादी के बाद में उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था और बाद में अंडरवर्ल्ड से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी की वजह से उन्होंने और उनके पति ने भारत छोड़ विदेश में अपना घर बसा लिया. लेकिन 25 साल के बाद सोनम ने 2016 में अपने पति राजीव राय से तलाक लिया. फिर पुडुचेरी के रहने वाले डॉक्टर मुरली पोडुवल से शादी रचाई. अब वह लाइमलाइट से कोसों दूर रहती है.

More from Filmibeat

Read more about: sonam bakhtvar khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X