बर्थडे स्पेशल: एक ऋतिक के आते ही धराशायी हुए खान
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ऐसे स्टार है जिन्होंने पहली फिल्म में हीं बता दिया की उनकी क्या पोटेंशियल है। वो कितने लम्बे रेस के घोड़े हैं और आज इतने साल के बाद जब उनके करियर को देखकर सही मायनो में कह जाएगा कि वो एक स्टार के तौर पर कंपलीट पैक हैं।
एक अच्छे एक्टर और डांसर के साथ उनका लुक जो उन्हें बाकी स्टार्स से अलग खड़ा कर देता है। ऋतिक जब से बॉलीवुड में कदम रखे हैं उन्होंने बॉलीवुड में एक नया दौर स्टार्ट किया।
ऋतिक पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर और बेस्ट एक्टर का अर्वाड एक साथ मिला हो जबकि ऋतिक के साथ नॉमिनेशन में मोहब्बतें के लिए शाहरूख खान भी थे। और साल की बेस्ट फिल्म का अर्वाड भी कहो ना..प्यार है को मिला।
बॉलीवुड में तीनों खान के बाद ऋतिक पहले ऐसे हीरो आए जिन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और वो अभी तक जारी है। ऋतिक के करियर को देखें तो उन्होंने अपने 16 साल के करियर में अब तक सिर्फ 22
फिल्में की हैं लेकिन उनमें से 12 फिल्में सुपर हिट साबित हुई जबकि उनके साथ ही आए स्टार्स आंकड़ों के मामले ऋतिक से कहीं आगे हैं लेकिन फिर भी पीछे।
ऋतिक के आने के बाद बॉलीवुड में काफी कुछ बदला या यूं कहें कि ऋतिक ने बॉलीवुड में नए दौर की शुरूआत की । आप भी पढ़ें और समझे की क्यों ऋतिक से हुई नए दौर की शुरूआत।


Click it and Unblock the Notifications