Trending Pics & Videos: रणबीर ने मीडिया को बताया अपने बच्चे का मामा और चाचा, कार्तिक का फैन को अजीब ऑफर
तस्वीरें हमेशा से ध्यान खींचने के सबसे उपयुक्त तरीका होती हैं। और अगर तस्वीर किसी बॉलीवुड स्टार की हो तो नज़र रूकना स्वाभाविक है। इस हफ्ते भी कई बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें, ट्रेंड होती रहीं। जिनमें से ज़्यादातर स्टार्स लंदन में दिखाई दिए।
नीतू कपूर, अपना जन्मदिन मनाने, अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के पास लंदन पहुंची। दिलचस्प ये है कि लंदन में इस समय लगभग आधा कपूर परिवार है। जहां एक तरफ, करीना कपूर खान, पति सैफ अली खान और बच्चों जेह अली खान और तैमूर अली खान के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इसके अलावा, रीमा जैन भी लंदन में हैं और करिश्मा कपूर भी अपनी बेटी समारा और बेटे कियान के साथ लंदन में हैं।

ऐसे में नीतू कपूर के जन्मदिन के लिए पूरा कपूर परिवार इकट्ठा हुआ। लेकिन फैन्स को इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया कपूर की कमी ज़रूर खली। हालांकि, आलिया भट्ट कुछ ही दिनों पहले लंदन में अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं लेकिन वो वापस घर लौट आईं। शूटिंग से उनकी काफी तस्वीरें वायरल हुईं। देखिए इस हफ्ते, स्टार्स की कौन कौन सी तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल।

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर का रोमांटिक गाना
श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर, एक साथ लव रंजन की फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाने की शूटिंग मॉरीशस में कर रहे थे। जहां पहले फिल्म के गाने की शूटिंग से रणबीर और श्रद्धा की कुछ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज लीक हो गए थे, वहीं अब श्रद्धा कपूर की एक बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म के सेट से लीक हुई इस तस्वीर में श्रद्धा पिंक रंग की बिकिनी में दिख रही हैं और क्रू से घिरी हुई हैं। वहीं गुलाबी रंग की शर्ट में रणबीर कपूर की भी तस्वीर वायरल हुई है।

रणबीर कपूर - वाणी कपूर का फोटोशूट
शमशेरा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद काफी पसंद किया जा रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी शानदार होगी और लंबे समय के बाद रणबीर कपूर किसी ब्लॉकबस्टर का हिस्सा बनेंगे। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर नजर आने वाली हैं। लेकिन इस वक्त एक शानदार फोटोशूट चर्चा में है जिसमें रणबीर कपूर और वाणी कपूर काफी बोल्ड नजर आ रहे हैं। ये इतना शानदार हॉट फोटोशूट है कि सामने आते ही वो सुर्खियों में आ गए हैं। शमशेरा, 26 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, डबल रोल में दिखाई देंगे।

जान्हवी - नीसा का लंच
स्टार किड्स और उनकी तस्वीरें, हमेशा से ही फैन्स को खुश कर देती हैं। इस हफ्ते भी अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन, बवाल स्टार्स वरूण धवन और जान्हवी कपूर के साथ लंच करती दिखाई दीं और उनकी ये तस्वीर फैन्स को काफी पसंद आई। उनके साथ वरूण धवन की पत्नी, नताशा दलाल भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि नीसा इस समय जहां अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं वहीं जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं जिनमें गुड लक जेरी और बवाल शामिल है।

बवाल के सेट पर तिकड़ी
नितेश तिवारी की फिल्म बवाल के सेट पर वरूण धवन और जान्हवी कपूर के साथ वरूण धवन की पत्नी नताशा दलाल भी दिखाई दीं। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है और इसकी शूटिंग फिलहाल पैरिस में चल रही है। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की और इसका कैप्शन लिखा - Third Wheel।

पटौदी परिवार की छुट्टियां
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के अलावा, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी लंदन में छुट्टियां मनाने पहुंच चुके हैं। यहां सैफ अली खान अपने तीनों बच्चों - नन्हें जेह, बेटी सारा और बेटे इब्राहिम के साथ समय बिताते दिखे और पटौदी परिवार की ये तस्वीर फैन्स को काफी ज़्यादा पसंद आई।

पोन्नियिन सेलवन से ऐश्वर्या राय का लुक
मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियिन सेलवन का टीज़र सामने आ चुका है और साथ ही बाहर आ चुका है फिल्म की निगेटिव लीड ऐश्वर्या राय बच्चन का कमबैक लुक। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन चोला साम्राज्य की एक राजकुमारी नंदिनी के किरदार में हैं। टीज़र में ऐश्वर्या राय बच्चन केवल 2 फ्रेम में दिखाई देती हैं। इन दोनों ही फ्रेम में ऐश्वर्या राय बच्चन दो बिल्कुल अलग अलग लुक में हैं। लेकिन इन दो लुक से ऐश्वर्या राय बच्चन पूरे चोला साम्राज्य पर राज करने को तैयार दिखाई दे रही हैं।

डबल रोल में दिखेंगी ऐश्वर्या राय
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन डबल रोल में दिखाई देंगी। जहां एक तरफ वो नंदिनी के किरदार में होंगी जो साम्राज्य की सबसे खूबसूरत महिला और इस बात का इस्तेमाल वो पुरूषों को अपने वश में करने के लिए करती है वहीं दूसरी तरफ वो नंदिनी की मां के किरदार में भी दिखाई देंगी। ये ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म कही जा रही है।

कार्तिक को दिखाना पड़ा आधार कार्ड
कार्तिक आर्यन, भूल भुलैया 2 की अपार सफलता के बाद अब अपने दोस्तों के साथ यूरोप की ट्रिप पर निकल पड़े हैं। इस दौरान, कुछ लोगों ने उन्हें यूरोप की सड़कों पर देखा और विश्वास ही नहीं कर पाए कि वो कार्तिक आर्यन हैं। जब लोगों ने कार्तिक से कंफर्म किया कि क्या वो सच में कार्तिक आर्यन हैं तो कार्तिक ने पूछा - आधार कार्ड दिखाऊं? कार्तिक का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ।

रणबीर कपूर की पापा बनने की खुशी
रणबीर कपूर, शमशेरा के प्रमोशन के दौरान, मीडिया के साथ अच्छे मूड में दिखाई दिए। इस दौरान, जैसे ही वो कैमरों के सामने आए, फोटोग्राफर्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। इस पर रणबीर सारी बधाई लेते हुए फोटोग्राफर्स को बताते गए - तू मामा बनने वाला है, तू चाचा बनने वाला है। फैन्स को रणबीर का ये कूल अंदाज़ काफी ज़्यादा पसंद आया।
KA and his wit is unmatchable😂 The young Superstar leaves his excited fans in splits in Europe with this hilarious reply, Aadhar card dikha doon 😂😂😂#KartikAaryan pic.twitter.com/5BYi3llFuz
— Prince of Bollywood (@DeewaniKoki) July 7, 2022


Click it and Unblock the Notifications