तकिए में छिप कर रोती हैं सायरा बानो, सना खान ने क्यों पहना हिजाब, अक्षय की पहली सैलेरी: स्टार्स के खुलासे
पिछले महीने बॉलीवुड में कई स्टार्स दिल खुलकर अपनी निजी ज़िंदगी फैन्स के साथ बांटते नज़र आए। 7 जुलाई को मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के निधन को एक साल पूरे हुए। उनकी पुण्यतिथि पर सायरा बानो ने अपने साहेब को याद करते हुए एक इमोशनल चिट्ठी लिखी और इस चिट्ठी में उन्होंने बताया कि दिलीप साहब के जाने के बाद वो ठीक नहीं हैं। हर रोज़ मुश्किल से बीत रहा है।
सायरा बानो ने एक भावुक चिट्ठी में लिखा, साहेब के बिना ये एक साल बहुत ही मुश्किल से बीता है। मैं जब बेड पर उन्हें अपने बगल में नहीं देखती हूं तो तकिए में मुंह छिपा लेती हूं और सो जाती हूं। इस उम्मीद में कि सुबह उठूंगी तो शायद वो बगल में लेटे हुए मिल जाएंगे। उनके गुलाबी गाल, सूरज की तरह चमकते हुए दिखाई देंगे। मैं उनकी पत्नी, दोस्त, मां, सहेली, फैन, सब कुछ थी और अल्लाह का मैं इस बात के लिए बहुत शुक्रिया करती हूं।

बेटी बेटी शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू बेधड़क पर बात करते हुए पिता संजय कपूर ने एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में संजय ने शनाया की काम के प्रति लगन की तारीफ की। संजय कपूर ने शनाया कपूर से जुड़ा ये खुलासा भी किया कि वो पिछले 8-9 साल से ट्रेनिंग ले रही हैं।
सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहे जाने के बाद सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट ने अपने रिलेशनशिप के वक्त की कुछ खास डीटेल्स शेयर करते हुए सुष्मिता के बारे में बात की। सुष्मिता सेन के बचाव में विक्रम भट्ट ने कहा कि एक रिलेशनशिप में सुष्मिता कभी पैसे नहीं देख सकती। मैं जब ग़ुलाम बना रहा था उस वक्त उसे डेट कर रहा था। मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी। विक्रम भट्ट ने आगे बताया कि उस दौरान, सुष्मिता मुझे अपने पैसों से USA लेकर गई थी। जब मैं वहां पहुंचा तो एक बड़ी सी गाड़ी मेरा इंतज़ार कर रही थी क्योंकि सुष्मिता चाहती थी कि मेरी पहली USA ट्रिप यादगार हो। सुष्मिता प्यार खोजती है, पैसा नहीं।
जुलाई के महीने में कॉफी विद करण पर सितारों ने अपने बारे में ढेर सारे राज़ खोले। सामंथा रूथ प्रभु ने अपने संघर्ष से लेकर अपने स्टारडम तक, साउथ के सबसे बड़े परिवार की बहू बनने से साउथ के सबसे बड़े स्टार से तलाक लेने तक ढेर सारी बातें की। अक्षय कुमार ने कहा कि वो मानते हैं कि इस इंडस्ट्री में इतना समय बिता लेने के लिए वो बस लकी हो गए। आलिया भट्ट ने अपनी शादी से जुड़े ढेर सारे किस्से बताए तो वहीं सारा - जान्हवी ने अपनी दोस्ती के पिटारे से कहानियां निकालीं। देखिए पूरे महीने सितारों ने किए क्या क्या खुलासे।

रणबीर - आलिया की शादी
कॉफी विद करण के एपिसोड में आलिया भट्ट ने बताया, शादी से ठीक पहले, उन्होंने और रणबीर कपूर ने एक साथ लंच किया और ये लंच खास था क्योंकि बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड के तौर पर ये उनका आखिरी लंच था। दोनों ने एक दूसरे को बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड के तौर पर गुड बाय कहा और फिर सात फेरे लेने मंडप पहुंच गए। रणबीर की आदत के बारे में बात करते हुए आलिया ने बताया कि वो बहुत पूजा पाठ वाले इंसान हैं। शादी के दौरान भी वो एक एक रस्म, एक एक मंत्र सुन रहे थे और समझ रहेे थे। यहां तक कि उन्हें जो नहीं समझ आ रहा था, वो रूक रूक कर पंडित जी से पूछ भी रहे थे। करण जौहर ने बताया कि शादी के बाद तो रणबीर कपूर रो भी रहे थे।

जान्हवी कपूर का Fake Instagram
करण जौहर ने कॉफी विद करण पर जान्हवी कपूर से Finsta के बारे में पूछा। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि Finsta का मतलब होता है Fake Instagram। यानि कि जान्हवी कपूर से पूछा गया कि उनका कोई Fake Instagram ID है जिससे वो लोगों को Stalk करती हैं तो जान्हवी ने ना सिर्फ हां में जवाब दिया उन्होंने इस Id का हैंडल भी बता दिया। जान्हवी ने कहा हां उनका finsta है जिसका नाम है भोली सी सूरत। ये जैसे ही उनके मुंह से निकला, जान्हवी को समझ आया कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती कर दी है। सारा भी उन्हें देखती रही गईं। जान्हवी ने करण जौहर से कहा कि इसे कट कर दो लेकिन करण जौहर नहीं मानें।

सारा अली खान का Mission Abort
सारा अली खान ने कॉफी विद करण में खुलासा किया कि उन्हें मीडिया और कैमरों से बचना होता है तो वो अपने कार की डिक्की में बैठ जाती हैं। और फिर धीरे से अपने ड्राईवर को Thumbs Up का सिग्नल देती हैं जिसके बाद ड्राईवर गाड़ी चलाता है। करण जौहर ने बताया कि ऐसा उनके सामने हुआ जब सारा अली खान उनके घर से एक पार्टी के बाद निकलीं। करण जौहर के सामने सारा गाड़ी की डिक्की में बैठीं, करण को लगा कि तभी उनका ड्राईवर पीछे आया और करण को लगा कि वो चिल्लाएगा लेकिन उसने चेक किया कि डिक्की ठीक से बंद है और फिर गाड़ी चला दी। तब से करण ने इसे Mission Abort का नाम दिया।

सना खान ने क्यों पहना हिजाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान ने जब इंडस्ट्री छोड़, धर्म की राह चुनी तो हर कोई चौंक गया था। एक वीडियो के जरिए सना खान ने अपनी बदली हुई जिंदगी में जाने की वजह बताई। सना ने बताया कि यह घटना साल 2019 के रमजान के दौरान की थी। मुझे जलती हुई कब्र सपने में दिखा करती थी। जिसके भीतर मैं होती थी। फिर मुझे ऐसा लगा कि अल्लाह हिंट दे रहे हैं कि अगर मैंने खुद को नहीं बदला तो मेरा अंत ऐसे होगा। मुझे घबराहट होने लगी थी। मैं प्रेरणादायक स्पीच सुनती रहती थी। मैंने ही फिर से खुद से हिजाब पहनने का वादा किया। मुझे याद है कि जन्मदिन था मेरा। मैंने बहुत सारेस्कार्व्स खरीद रखे थे। मैंने स्कार्फ पहनना शुरू किया और खुद से वादा किया कि मैं इसे कभी नहीं हटाऊंगी।

अक्षय की पहली सैलेरी
अक्षय कुमार ने अपनी पहली सैलेरी के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें पहले 5 हज़ार रूपये महीने के मिलते थे। इसके बाद अक्षय को एक एड करने का ऑफर मिला और उन्होंने झट से हां बोल दी जहां 2 घंटे के लिए अक्षय कुमार को 21 हज़ार रूपये मिले। अक्षय कुमार, इससे पहले मार्शल आर्ट्स सिखाते थे। इसके बाद इस पैसे से अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना शुरू कर दिया।

शेनाज़ ट्रेजरीवाला को बीमारी
इश्क़ विश्क़ एक्ट्रेस शेनाज़ ट्रेजरीवाला ने अपनी बीमारी फैन्स के साथ शेयर की। शेनाज़ ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि वो Prosopagnosia नाम की एक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के बाद अब वो किसी का चेहरा नहीं पहचान पाती हैं। ये एक तरह का disorder है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को एक तरह कीFace Blindness माना जा सकता है जिसमें आप लोगों के चेहरे को पहचान नहीं पाते हैं। शेनाज़ ने भावुक होकर लिखा कि इसके कारण उन्हें हमेशा शर्म महसूस होती थी। लेकिन अब वो लोगों को उनकी आवाज़ से पहचाने की कोशिश करती हैं।

रणबीर कपूर इंस्टाग्राम पर
काफी समय से चर्चा है कि रणबीर कपूर किसी और नाम से इंस्टाग्राम पर हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी कि वो इंस्टाग्राम पर है। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर ने बताया कि वो इंस्टाग्राम पर कई लोगों को फॉलो करते हैं जिनमें आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण शामिल हैं।

सामंथा रूथ प्रभु की Alimony
सामंथा रूथ प्रभु ने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह सुनने पर बात करते हुए बताया कि मैंने सुना है कि मैंने अपने तलाक का मुआवज़ा 250 करोड़ रूपये लिया है। अब तो मैं हर सुबह उठती हूं और पेपर पढ़ते हुए बस इनकम टैक्स की रेड पड़ने का इंतज़ार करती हूं। इसके बाद अफवाह बनाने वालों को लगा कि ये कहानी काम नहीं कर रही है तो उन्होंने फिर ये कहा कि मैं शादी से पहले ही एक कॉन्ट्रैक्ट PreNup साईन कर चुकी थी और इसलिए मैं मुआवाज़ा नहीं मांग सकती हूं।

जान्हवी के रिश्ते
जान्हवी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी के बाद उनकी ज़िंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया। उनका कहना था कि जब मां थीं तो उनकी ज़िंदगी एक सपने जैसे थी। बिल्कुल किसी परियों की कहानी की तरह। सब कुछ बड़ा खूबसूरत दिखता था। लेकिन मां के बाद उन्हें हकीकत की दुनिया में आना पड़ा। अगर इस दौरान अर्जुन भैया और अंशुला दीदी नहीं होते तो जान्हवी खुद को संभाल नहीं पाती। हालांकि, जान्हवी का कहना है कि अंशुला और अर्जुन की वजह से वो ज़िंदगी में काफी बदल चुकी हैं और उन्हें ये ज़िंदगी ज़्यादा पसंद है। वो पिछले कई सालों में इतनी खुश नहीं थीं जितनी कि अब हैं।

सारा का करियर
सारा अली खान का कहना था कि उन्हें ज़रूरत से ज़्यादा प्यार मिला। केदारनाथ और सिंबा दोनों एक ही महीने में रिलीज़ हुईं। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें जितना प्यार मिला, उसकी वो हकदार नहीं थी। ऐसे में जब लव आजकल 2 फ्लॉप हुई तो वो सारा के लिए एक झटका जैसा था। कोरोना के समय भी सारा इसलिए परेशान थीं क्योंकि वो फिल्में करना चाहती थीं, काम करना चाहती थीं और उनके करियर के दो साल बिना काम के निकल गए।


Click it and Unblock the Notifications












