..................... trending pics and videos ranveer singh nude photoshoot, nysa devgn party pics | इस हफ्ते ट्रेंडिंग तस्वीरें और वीडियो - Hindi Filmibeat

Trending Pics - Videos: रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट, विकी कौशल - कैटरीना कैफ की हॉलीडे तस्वीरें

इस हफ्ते रणवीर सिंह चर्चा में रहे हैं। चर्चा का कारण था उनका Nude Photoshoot जो उन्होंने एक मैगज़ीन के लिए किया। इस फोटोशूट में रणवीर सिंह को बॉलीवुड के आखिरी सुपरस्टार का टैग दिया गया। हालांकि, इस फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह को ट्रोल भी काफी ज़्यादा किया गया।

लेकिन रणवीर सिंह के साथी उनके बचाव में खड़े दिखाई दिए। दूसरी तरफ, रणवीर सिंह के अलावा, कैटरीना कैफ और विकी कौशल की मालदीव्स ट्रिप की तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल रहीं।

trending-pics-videos-ranveer-singh-nude-photoshoot-nysa-devgn-party-pics-shahrukh-khan-runs-to-hide

लाईगर ट्रेलर के बाद विजय देवराकोंडा विजय के प्रशंसक, खास कर के महिला प्रशंसक ट्रेलर में अभिनेता के स्वैग और एटीट्यूड की तारीफ कर रही हैं। उन्हें आखिरकार यंग जनरेशन का मैन मिल गया है, जो सुपर कूल है और एक एटीट्यूड रखता है। '#LigerWaalaAttitude' की बात करें तो फैंस उनके बात करने के तरीके, स्वैग और इमिटेबल पर बेपनाह प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म से विजय देवराकोंडा की ढेर सारी तस्वीरें वायरल हुईं। देखिए इस हफ्ते की ट्रेंडिंग तस्वीरें और वीडियो।

रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट

रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट

अपने स्टाइल के लिए छा जाने वाले रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट में बोल्ड होने के पीछे की भी वजह बताई है। जिस मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने फोटोशूट करवाया है, इसी के लिए एक इंटरव्यू भी दिया है। रणवीर ने न्यूड होने पर कहा है कि इस तरह शारीरिक तौर पर नेकेड होना मेरे लिए आसान है। मेरे कुछ परफॉरमेंस ने मुझे नेकेड किया है। क्या आप मेरी आत्मा देख सकते हैं वह कितनी नेकेड है, मैं हजार लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मामला यह है कि सामने वाले असहज हो जाते हैं।

जान्हवी कपूर की हॉलीडे तस्वीरें

जान्हवी कपूर की हॉलीडे तस्वीरें

जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो पहाड़ और झील के बीच अपनी फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी जाह्नवी कपूर का कातिलाना अंदाज़ नजर आ रहा है। तस्वीरों में जाह्नवी कपूर अपनी फ्रेंड्स के साथ रिलैक्स करते भी दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा है - यह एक खूबसूरत दिन था।

कैटरीना कैफ - विकी कौशल की हॉलीडे तस्वीरें

कैटरीना कैफ - विकी कौशल की हॉलीडे तस्वीरें

विकी कौशल और कैटरीना कैफ, कैटरीना के जन्मदिन के मौके पर अपने दोस्तों के साथ एक ट्रिप पर गए। इस ट्रिप से उन्होंने ढेर सारी तसवीरें शेयर कीं। दरअसल, काफी समय से विकी कौशल और कैटरीना कैफ के जल्दी ही माता पिता बनने की अफवाह गपशप गली में गूंज रही है। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ काफी समय से मीडिया से दूर हैं। यही कारण था कि जब विकी ने कैटरीना के साथ अपनी तस्वीर शेयर की तो कहा गया कि वो अपना बेबी बंप छिपा रही हैं।

नीसा देवगन

नीसा देवगन

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा इस समय ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। इंटरनेट पर दोस्तों के साथ उनकी लेट नाइट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए जहां पर नीसा देवगन के ग्लैमरस और बिंदास वाले अंदाज दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कई लोगों ने नीसा को ड्रिंक करने के लिए ट्रोल भी किया। कई यूजर्स ने तस्वीरों और वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और लिखा है कि नीसा अपने पिता के पैसे पर ऐश कर रही हैं।

शाहरूख खान की डंकी

शाहरूख खान की डंकी

शाहरुख खान लंदन में राजकुमार हिरानी की 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं और यूनिट से कई अन्य लीक तस्वीरें वेब पर वायरल होती रही। वहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें शाहरुख खान दौड़कर अपनी कार में बैठते नजर आ रहे हैं क्योंकि उनको वहां पर खड़ी भीड़ ने पहचान लिया था। उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। शाहरुख खान को देखकर वहां कई मोबाइल निकल चुके हैं और उनको लगातार कैमरे में कैद कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेगनेंट

ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेगनेंट

ऐश्वर्या राय बच्चन, अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। इस दौरान, ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना हाथ अपने पेट के आगे लगाए रखा जैसे कि वो कुछ छपा रही हों। अब ये भी हो सकता है कि छुट्टियों में इंजॉय करने के बाद अपने बढ़े हुए वज़न को छिपाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना हाथ अपने पेट के आगे रख लिया हो लेकिन इंटरनेट का दावा है कि इस वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन अपना बेबी बंप ही छिपा रही हैं। हालांकि, ऐश्वर्या राय बच्चन के दोबारा प्रेगनेंट होने की खबर कई बार उड़ चुकी है।

करीना कपूर खान प्रेगनेंट

करीना कपूर खान प्रेगनेंट

हाल ही में जब करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेगनेंट होने की खबर तेज़ी से उड़ी। वहीं सैफ अली खान के पांचवी बार पिता बनने की खबर ने तो फैन्स के होश ही उड़ा दिए। साथ ही करीना कपूर खान की एक तस्वीर भी वायरल होने लगी। लंदन में खींची गई इस तस्वीर को देख कहा जाने लगा कि करीना कपूर खान तीसरी बार मां बनने वाली हैं। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में एक मज़ेदार पोस्ट किया है। करीना ने लिखा - रिलैक्स करो यार तुम लोग। ये बस पास्ता और वाईन का असर है। मैं प्रेगनेंट नहीं हूं। सैफ अली खान का कहना है कि वो पहले ही इस देश की आबादी में काफी बढ़ोतरी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X