इस हफ्ते की वायरल तस्वीरें और वीडियो: सुहाना की टांग खींचते पापाराज़ी, शहनाज़ गिल का दुल्हन अवतार और मस्ती
इस हफ्ते की शुरूआत हुई योग दिवस के साथ और बॉलीवुड में फिट सेलेब्स की तस्वीरों और वीडियो की भड़ी लग गई थी। हर किसी ने योगासन करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं। वहीं कोरोना के बाद से फिल्मों का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में प्रमोशन हो, रिहर्सल हो या फिर डबिंग बॉलीवुड सितारे कुछ ना कुछ करते हुए कैमरों में कैद हो जा रहे।
जो काम करते नहीं, तो वो छुट्टियां मनाने जाते अपने एयरपोर्ट लुक में कैमरों में कैद हो जाते हैं। हाल ही में अर्जुन और मलाईका छुट्टियों पर जाते हुए कैमरों में कैद हुए और उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।

बात करें स्टार किड्स की तो जान्हवी कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर की तिकड़ी शानदार पार्टी करते हुए ट्रेंड हुई तो इस पार्टी से अनन्या पांडे हाथ में आलू भुजिया लिए हुए ट्रेंड हुईं। देखिए इस हफ्ते के वायरल वीडियो और तस्वीरें।

सुहाना खान की खिंचीं टांग
सुहाना खान अपनी डेब्यू फिल्म द आर्चीज़ के लिए डांस रिहर्सल पर जाती दिखाई दीं। इस दौरान वो कैमरों के सामने हिचकिचा रही थीं और पापाराज़ी ने उनकी टांग खींचते हुए कहा कि अब क्या टेंशन अब तो आपकी फिल्म आ रही है, अब हमारा चेहरा याद कर लो, अब तो रोज़ मुलाकात होगी। सुहाना का ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हुआ।

शहनाज़ गिल का वीडियो
शहनाज़ गिल कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग के दौरान अपने को स्टार्स सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ काफी मस्ती करती दिखाई दीं। जहां शहनाज़ ने राघव से ज़बरदस्ती अपनी तारीफ करवाई वहीं सिद्धार्थ ने उनका कैमरा हाईजैक कर लिया। ये तीनों यंग स्टार्स सलमान खान की आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का हिस्सा हैं।

दुल्हन अवतार वायरल
वहीं शहनाज़ गिल का दुल्हन अवतार भी काफी तेज़ी से वायरल हुआ। दरअसल, शहनाज़ गिल एक फैशन शो का हिस्सा थीं जहां वो ब्राईडल अवतार में नज़र आईं। शहनाज़ गिल को ऐसे देख फैन्स को एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला की कमी खल गई। हालांकि, शहनाज़ इस अवतार में काफी मस्ती करती और गिद्धा डालती भी नज़र आईं।

अदनान सामी का नया अवतार
जब अदनान सामी ने इस नए अवतार में अपनी तस्वीर शेयर की तो इंटरनेट भी दंग रह गया और उन्हें पहचान ही नहीं पाया। अदनान सामी अब पहले से काफी ज़्यादा फिट हो चुके हैं। इस समय वो मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं और लोग उनके नए अवतार को देख उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

दिशा पाटनी का हॉट अवतार
दिशा पाटनी ने एक बार फिर अपने हॉट अवतार से सबका दिल जीत लिया। दिशा ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर की जिसे फैन्स ने काफी ज़्यादा पसंद किया। दिशा को इंस्टाग्राम पर 51.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

आलिया कश्यप
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने फ्रेंच बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिलेशनशिप के दो साल पूरे होने का जश्न मनाती दिखीं। इस मौके पर आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं जो काफी तेज़ी से वायरल हुईं।

कपूर सिस्टर्स की पार्टी
कपूर सिस्टर्स जान्हवी, शनाया और खुशी साथ में पार्टी करते दिखाई दिए। इस पार्टी में हर कोई बेहद हॉट लग रहा था। वहीं इस पार्टी से अनन्या पांडे की एक तस्वीर वायरल हुई जहां उनके हाथ में एक ग्लास है लेकिन ग्लास में आलू भुजिया है। इंटरनेट का कहना था कि अनन्या ने अपनी ड्रिंक को फोटोशॉप कर दिया था।

रणबीर श्रद्धा की लीक तस्वीरें
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस समय तेज़ी से लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो भी लीक हुए। एक तस्वीर में रणबीर कपूर अपने कदमों में जाकर श्रद्धा कपूर को प्रपोज़ करते दिखाई दे रहे हैं। फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications