Trending Pics & Videos: शाहरूख की डंकी तस्वीर लीक, आलिया का बेबी बंप, सुष्मिता सेन की प्राईवेट तस्वीर
इस महीने बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हर जगह छाए रहे। एक तरफ, उनकी प्रेगनेंसी की खबरों की वजह से हर जगह उनकी चर्चा होती रही तो दूसरी तरफ रणबीर अपनी फिल्म शमशेरा का प्रमोशन करते रहे। इस दौरान, जैसे ही वो कैमरों के सामने आए, फोटोग्राफर्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। इस पर रणबीर सारी बधाई लेते हुए फोटोग्राफर्स को बताते गए - तू मामा बनने वाला है, तू चाचा बनने वाला है। फैन्स को रणबीर का ये कूल अंदाज़ काफी ज़्यादा पसंद आया।
वहीं गर्मियों में लगभग पूरा बॉलीवुड ही लंदन में नज़र आया जहां से लगातार स्टार्स के वीडियो और तस्वीरें आती रहीं। ज़्यादातर स्टार्स इस दौरान, छुट्टियों और ट्रिप का मज़ा लेते रहे। सारा अली खान परिवार के साथ लंदन में दिखीं तो कार्तिक आर्यन दोस्तों के साथ यूरोप ट्रिप पर। इस दौरान, कुछ लोगों ने उन्हें यूरोप की सड़कों पर देखा और विश्वास ही नहीं कर पाए कि वो कार्तिक आर्यन हैं। जब लोगों ने कार्तिक से कंफर्म किया कि क्या वो सच में कार्तिक आर्यन हैं तो कार्तिक ने पूछा - आधार कार्ड दिखाऊं? कार्तिक का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ। जान्हवी कपूर भी अपनी दोस्तों के साथ ट्रिप पर पहुंचीं। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की मालदीव्स ट्रिप की तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल रहीं।

लेकिन महीना खत्म होते होते रणवीर सिंह और उनका न्यूड फोटोशूट इंटरनेट पर छा गया। जहां फैन्स को उनका ये अंदाज़ पसंद आया वहीं रणवीर पर असभ्य टिप्पणियों से लेकर FIR तक की बरसात हो गई। इस मामले पर रणवीर सिंह को छोड़कर कई लोगों ने टिप्पणी भी दी। देखिए इस महीने की सभी ट्रेंडिंग तस्वीरें और वीडियो।

आलिया का बेबी बंप
आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया है तब से उनके और रणबीर कपूर की चर्चा हर तरफ है। आलिया भट्ट ने ये एलान किया था लंदन से जहां वो अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अब इस शूटिंग से आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल हो गईं। आलिया अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर घर लौट चुकी है। भारत आते ही आलिया भट्ट को रणबीर कपूर ने सरप्राइज़ दिया और एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर को देखते ही आलिया भट्ट उछल पड़ीं और गाड़ी के अंदर उन पर कूद गईं। आलिया और रणबीर का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ।

नीसा की पार्टी
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा इस समय ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। इंटरनेट पर दोस्तों के साथ उनकी लेट नाइट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए जहां पर नीसा देवगन के ग्लैमरस और बिंदास वाले अंदाज दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कई लोगों ने नीसा को ड्रिंक करने के लिए ट्रोल भी किया। कई यूजर्स ने तस्वीरों और वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और लिखा है कि नीसा अपने पिता के पैसे पर ऐश कर रही हैं।

सुष्मिता सेन ललित मोदी
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर ने इंटरनेट पर तहलका ही मचा दिया लेकिन इससे भी ज़्यादा ट्रेंड में रही वो तस्वीर जिसके साथ ललित मोदी ने इस रिलेशनशिप का एलान किया। ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी Better Half बताते हुए दोनों की Intimate तस्वीर शेयर की। एक तरफ जहां इंटरनेट दोनों के डेट करने की खबर ही नहीं पचा पा रही थी साथ ही इस तस्वीर ने इंटरनेट को और हैरान कर दिया।

पटौदी परिवार के नवाबज़ादे
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के अलावा, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी लंदन में छुट्टियां मनाने पहुंचे। यहां सैफ अली खान अपने तीनों बच्चों - नन्हें जेह, बेटी सारा और बेटे इब्राहिम के साथ समय बिताते दिखे और पटौदी परिवार की ये तस्वीर फैन्स को काफी ज़्यादा पसंद आई।

रणवीर सिंह हुए न्यूड
अपने स्टाइल के लिए छा जाने वाले रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट में बोल्ड होने के पीछे की भी वजह बताई है। जिस मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने फोटोशूट करवाया है, इसी के लिए एक इंटरव्यू भी दिया है। रणवीर ने न्यूड होने पर कहा है कि इस तरह शारीरिक तौर पर नेकेड होना मेरे लिए आसान है। मेरे कुछ परफॉरमेंस ने मुझे नेकेड किया है। क्या आप मेरी आत्मा देख सकते हैं वह कितनी नेकेड है, मैं हजार लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मामला यह है कि सामने वाले असहज हो जाते हैं।

तैमूर अली खान की स्पैनिश
तैमूर अली खान की गर्मी की छुट्टियां होते ही, करीना कपूर खान, पूरे परिवार के साथ लंदन में गर्मी बिताने चली गई। लेकिन गर्मी की छुट्टियां बेकार ना जाएं इसलिए उन्होंने तैमूर अली खान को एक कोर्स में भर्ती करवा दिया। ये कोर्स था स्पैनिश भाषा सीखने का। गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं और साथ ही तैमूर का ये स्पैनिश कोर्स भी। करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में तैमूर का सर्टिफिकेट दिखाते हुए खुशी खुशी बताया कि उनके बेटे ने स्पैनिश भाषा सीखने का ये कोर्स पास कर लिया है।

शाहरूख खान की डंकी तस्वीर
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में हैं। फिल्म की शूटिंग जहां जोर-शोर से चल रही है वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी आए दिन लीक हो रही हैं। पहले एक वीडियो लीक होने के बाद अब एक नई तस्वीर भी लीक हुई। इस तस्वीर में शाहरुख खान रेड जैकेट में घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं तो तापसी पन्नू उनके बगल में खड़ी होकर मुस्कुरा रही हैं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुई। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान और तापसी पन्नू पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

शहनाज़ गिल का ऑटोग्राफ
शहनाज़ गिल का एक वीडियो वायरल हुआ। शहनाज़ इस वीडियो में एक फैन को ऑटोग्राफ देती दिखाई दे रही हैं। लेकिन ऑटोग्राफ में शहनाज़ गिल ने अपना नाम नहीं लिखा बल्कि उन्होंने सिडनाज़ लिखा। लेकिन साथ नहीं। शहनाज़ ने सिड का नाम कागज़ के ऊपर की तरफ लिखा और नीचे नाज़ लिखा। एक फैन ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ये दिखाता है कि शहनाज़, सिद्धार्थ की कितनी ज़्यादा इज़्जत करती थीं और उन्हें हमेशा अपने से ऊपर दर्जा देती थीं। शहनाज़ का ये वीडियो देख सिड नाज़ फैन्स काफी ज़्यादा भावुक हो गए।
The way she autographed n wrote Sid upar n then Naaz neeche rather than writing #SidNaaz together..I feel is cus she now keeps him at a pedestal so high like a GAURDIAN ANGEL watchin n guiding over her from abv n she wud always b behind him following his footsteps n life lessons pic.twitter.com/GHnnmP61C7
— Tina (@TinaAhuja12) June 28, 2022
KA and his wit is unmatchable😂 The young Superstar leaves his excited fans in splits in Europe with this hilarious reply, Aadhar card dikha doon 😂😂😂#KartikAaryan pic.twitter.com/5BYi3llFuz
— Prince of Bollywood (@DeewaniKoki) July 7, 2022


Click it and Unblock the Notifications











