Trending तस्वीरें और वीडियो: जान्हवी - अर्जुन - मलाईका का शानदार डांस, आर्यन की तस्वीर ताबड़तोड़ वायरल

बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरों के वायरल हुए बिना कोई दिन निकल जाए ऐसा कैसे हो सकता है भला। इस हफ्ते भी बॉलीवुड स्टार्स की ढेरों तस्वीरें और वीडियो वायरल हुईं। हफ्ता खत्म होते होते, फैशन डिज़ाईनर कुणाल रावल की शादी पर सितारों का जमावड़ा लगा जहां से कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं। कुणाल रावल के खास दोस्तों में अर्जुन कपूर, वरूण धवन और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स शामिल हैं।

उनकी शादी से पहले की पार्टी में शाहिद कपूर - मीरा राजपूत, वरूण धवन - नताशा दलाल, अर्जुन कपूर - मलाईका अरोड़ा ने रंग जमाया। वहीं जान्हवी कपूर भी इस शादी की पार्टी में जमकर डांस करती दिखाई दीं।

trending-pics-videos-aryan-suhana-abram-pics-shilpa-shetty-fracture-yoga-janhvi-arjun-malaika-dance

दूसरी तरफ, शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ने 52 हफ्तों बाद अपने इंस्टाग्राम पर वापसी की और बहन सुहाना और बेटे अबराम के साथ अपनी काफी क्यूट तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों पर शाहरूख खान का रिएक्शन भी काफी वायरल हुआ। देखिए इस हफ्ते स्टार्स की वायरल तस्वीरें।

कुणाल रावल की शादी

कुणाल रावल की शादी

फैशन डिज़ाईनर कुणाल रावल की शादी पर उनके दोस्तों ने खूब रंग जमाया। वरूण धवन - नताशा दलाल और शाहिद कपूर - मीरा राजपूत ने इस शादी से अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं

रोहित शेट्टी के सेट पर घायल शिल्पा शेट्टी

रोहित शेट्टी के सेट पर घायल शिल्पा शेट्टी

रोहित शेट्टी की वेब सीरीज़ इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान, शिल्पा शेट्टी चोटिल हो गईं और उन्होंने अपना पैर फ्रैक्चर कर लिया लेकिन शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने इस दौरान योग करता अपना एक वीडियो शेयर किया। शिल्पा शेट्टी ने लिखा - "10 दिनों के आराम के बाद, मुझे एहसास हुआ ... खिंचाव न करने के लिए कोई कारण पर्याप्त नहीं है। इसलिए, भले ही चोट के लिए मुझे कुछ हफ्तों के लिए आराम करना पड़े, निष्क्रियता आपको रूखा बना सकती है। कोई भी व्यक्ति जो फर्श पर बैठने में असमर्थ है, या घुटने या पीठ दर्द से पीड़ित है, कुर्सी पर इन हिस्सों को कर सकता है।

आर्यन खान ने शेयर की तस्वीरें

आर्यन खान ने शेयर की तस्वीरें

लगभग 52 हफ्तों बाद आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर वापसी की और वो भी बेहद प्यारे तरीके से। आर्यन ने अपने भाई अबराम और बहन सुहाना खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर आर्यन खान के 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी तस्वीरें देख उनके फैन्स काफी खुश हुए। इन तस्वीरों पर बॉलीवुड से भी कई लोगों ने कमेंट किया लेकिन जिस कमेंट ने फैन्स का दिल जीत लिया वो है शाहरूख खान का कमेंट। अपने बच्चों की ये प्यारी तस्वीरें देखते ही शाहरूख खान से रूका नहीं गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही कमेंट करते हुए पूछा - मेरे पास ये सारी तस्वीरें क्यों नहीं हैं? मुझे ये सारी तस्वीरें अभी भेजो।

सुहाना खान हुईं आर्यन से गुस्सा

सुहाना खान हुईं आर्यन से गुस्सा

जहां सुहाना खान के साथ आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की वहीं उन्होंने दूसरी तस्वीर से उन्हें क्रॉप कर दिया। इस पर कमेंट करते हुए सुहाना ने उन्हें लिखा - मुझे क्रॉप करने के लिए धन्यवाद। इन तस्वीरों में हर कोई अबराम और आर्यन के बीच की समानता देख कर उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया इसके बाद सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों भाईयों आर्यन और अबराम के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ सुहाना ने कोई कैप्शन नहीं लिखा बस तीन बंदर बना दिए। इस तस्वीर को देख शाहरूख खान ने लिखा - मेरे घर का छोटा सर्कस। मैं इन तस्वीरों में नहीं हूं, इस बात पर खेद हो रहा है। शाहरूख ने अपने कमेंट में लिखा - मुझे FOMO हो रहा है। FOMO का मतलब है Fear of Missing Out.

माल्ती मैरी की तस्वीर

माल्ती मैरी की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार वीकेंड के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में मालती मेरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और मालती की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में भी उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। मालती सफेद फ्रॉक के साथ क्यूट हेयरबैंड में नजर आ रही हैं।

रिया कपूर ने शेयर की भांजे की तस्वीर

रिया कपूर ने शेयर की भांजे की तस्वीर

मासी बनने के बाद रिया कपूर ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे की पहली तस्वीर शेयर की। रिया कपूर, सोनम और बच्चे से मिलने के लिए अस्पताल गई थीं। हालांकि, रिया कपूर ने तस्वीरों में बेबी का चेहरा नहीं रिवील किया। रिया कपूर और सुनीता कपूर मास्क लगाकर बेबी को निहारते नजर आईं। साथ ही, इन तस्वीरों में रिया कपूर काफी इमोशनल भी दिखीं। रिया कपूर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'रिया मासी ठीक नहीं है। यह क्यूटनेस बहुत अधिक है। यह पल अवास्तविक है। आई लव यू सबसे बहादुर मां सोनम कपूर, और सबसे प्यारे पिता आनंद आहूजा। नई नानी kapoor.sunita का भी विशेष उल्लेख करूंगी।'

मलाईका अर्जुन का डांस

मलाईका अर्जुन का डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से इंटरनेट पर अर्जुन कपूर के साथ अपने डांस नंबर को लेकर छाई हुई हैं।मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने डिजाइनर कुणाल रावल द्वारा आयोजित प्री-वेडिंग बैश में जमकर डांस किया। ऑनलाइन साझा किए गए एक वीडियो में, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पार्टी में एक साथ जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। , मलाइका बस अपने मूव्स से डांस फ्लोर पर राज करती हैं। दोनों का यह डांस का दिलफेक अंदाज इंटरनेट पर फैंस के बीच वायरल हो रहा है।

क्लीनिक पर कैटरीना

क्लीनिक पर कैटरीना

कैटरीना कैफ को विकी कौशल के साथ एक क्लीनिक के बाहर देखा गया जिसके बाद एक बार फिर से उनके प्रेगनेंट होने की खबर उड़ने लगी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना केवल रेगुलर चेकअप के लिए गई थीं। लेकिन मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि कैटरीना कैफ जल्दी ही अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर सकती हैं।

जान्हवी का झिंगाट

जान्हवी का झिंगाट

कुणाल रावल की शादी की पार्टी पर जान्हवी कपूर ने भी खूब रंग जमाया। जान्हवी शादी की पार्टी पर अपनी डेब्यू फिल्म धड़क के गाने झिंगाट पर डांस करती दिखाई दीं। वहीं पार्टी में उनका सेक्सी अवतार फैन्स देखते ही रह गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X