Trending: आलिया के बेबी बंप से सुष्मिता सेन - ललित मोदी की Intimate तस्वीर तक, वायरल Pics, Videos

इस हफ्ते सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर ने इंटरनेट पर तहलका ही मचा दिया लेकिन इससे भी ज़्यादा ट्रेंड में रही वो तस्वीर जिसके साथ ललित मोदी ने इस रिलेशनशिप का एलान किया। ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी Better Half बताते हुए दोनों की Intimate तस्वीर शेयर की।

एक तरफ जहां इंटरनेट दोनों के डेट करने की खबर ही नहीं पचा पा रही थी साथ ही इस तस्वीर ने इंटरनेट को और हैरान कर दिया। इसके साथ ही कई स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो हफ्ते भर ट्रेंड में रहे।

trending-pics-videos-alia-jumps-on-ranbir-flaunts-baby-bump-sushmita-sen-lalit-modi-intimate-picture

इस हफ्ते की शुरूआत ही हुई थी आलिया भट्ट के बेबी बंप की तस्वीरें के साथ जिस पर इंटरनेट ये चर्चा करता दिखा कि इतनी जल्दी आलिया भट्ट का बेबी बंप कैसे दिख सकता है। वहीं सोनम कपूर और उनके बच्चे की एक Fake तस्वीर भी वायरल हुई। देखिए इस हफ्ते की सारी ट्रेंडिंग तस्वीरें और वीडियो।

आलिया की प्रेगनेंसी

आलिया की प्रेगनेंसी

आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया है तब से उनके और रणबीर कपूर की चर्चा हर तरफ है। आलिया भट्ट ने ये एलान किया था लंदन से जहां वो अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अब इस शूटिंग से आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल हो गईं। आलिया अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर घर लौट चुकी है। भारत आते ही आलिया भट्ट को रणबीर कपूर ने सरप्राइज़ दिया और एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर को देखते ही आलिया भट्ट उछल पड़ीं और गाड़ी के अंदर उन पर कूद गईं। आलिया और रणबीर का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ।

रणवीर - दीपिका की ट्रिप

रणवीर - दीपिका की ट्रिप

रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर दीपिका पादुकोण के साथ वायरल हुई और लंबे समय के बाद अपने जन्मदिन ट्रिप की एक झलक साझा की। बॉलीवुड के पावर कपल ने बाइकिंग गेटअवे, बीच ट्रिप और कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लिया। रणवीर ने तस्वीरें साझा कीं जिसमें दीपिका का एक प्यारी सी किस, रेत पर पैरों के निशान और दीपिका के साइकिल के लिए तैयार होने का एक वीडियो था। रणवीर 6 जुलाई को 37 साल के हो गए और बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

सोनम कपूर की बच्ची

सोनम कपूर की बच्ची

सोनम कपूर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पिता अनिल कपूर के घर मुंबई लौट आयी हैं। इस बीच बच्चे के साथ उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर को मॅार्फ किया गया है। इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। सोनम ने अभी अपने बच्चे को जन्म नहीं दिया है। बल्कि उनके लिए पिता अनिल कपूर बेबी शावर का इंतजाम करने जा रहे हैं। इसके लिए मेहमानों की लंबी लिस्ट तैयार की जा रही है। सोनम कपूर जुलाई अंत या फिर अगस्त में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

पूजा हेगड़े की बिकीनी Pics

पूजा हेगड़े की बिकीनी Pics

पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पीले रंग की बिकीनी पहने, पूजा हेगड़े, एक खूबसूरत लोकेशन पर हैं। साथ ही उन्होंने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया है - Time to escape. यानि कि दुनिया से दूर होने का समय है। पूजा हेगड़े जल्दी ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग का अगला शेड्यूल शुरू करने वाली हैं।

कार्तिक और शाहरूख

कार्तिक और शाहरूख

हाल ही में हुए एक बॉलीवुड इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन को एक साथ देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर दोनों कलाकारों के फैंस बेहद उत्साहित हैं।वीडियो में शाहरुख खान और कार्तिक को बैकस्टेज बातचीत करते देखा जा सकता है। फिर शाहरुख कार्तिक का गले लगाते हैं और प्यार से कार्तिक के गालों को थपथपाते हैं। इस वीडियो पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X