इस हफ्ते की ट्रेंडिंग तस्वीरें और वायरल वीडियो: रणबीर ने किया आलिया को Bodyshame, शाहिद - इशान का ब्रोमांस
सितारे हों और उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो ना हों तो आपका दिन भी खाली जाता होगा। इस हफ्ते, कई बॉलीवुड स्टार्स और उनकी तस्वीरें ट्रेंड होती रहीं। जहां, रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र प्रमोशन के दौरान कभी अपनी डांस के लिए तो कभी अपनी बातों के लिए वायरल होते रहे वहीं दूसरी तरफ, हर घर तिरंगा कैंपेन के दौरान स्टार्स भी अपने घर के बाहर तिरंगा फहराते दिखे।
सैफ अली खान 16 अगस्त को 52वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनका पूरा परिवार उनके घर पर इकट्ठा हुआ। जहां सैफ की दोनों छोटी बहनें सबा अली खान और सोहा अली खान, राखी का त्योहार मनाने के बाद एक बार फिर उनके जन्मदिन पर इकट्ठा हुईं वहीं दूसरी तरफ, सारा को छोड़कर उनकी तीनों बेटे इस मौके पर सैफ के साथ रहे। तस्वीरों में सैफ अली खान भी केक काटते और उसके बाद खाने का मज़ा लेते दिखाई दिए।

एक फैमिली फंक्शन के दौरान, शाहिद कपूर और इशान खट्टर की बॉन्डिंग ज़बरदस्त तरीके से दिखाई दी। वहीं बिपाशा बसु की प्रेगनेंसी के दौरान का फोटोशूट काफी वायरल हुआ। देखिए इस हफ्ते स्टार्स की वायरल तस्वीरें और वीडियो।

रणबीर कपूर का देवा डांस
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कुछ दिनों पहले वेकेशन पर थे। दोनों काम से ब्रेक लेकर कुछ दिनों के लिए इटली पहुंचे हुए थे। इस बीच, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें रणबीर कपूर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर अपनी ही अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'देवा देवा' पर झूम रहे हैं। रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी ज़िंदगी की रोशनी'।

जय हे 2.0
15 अगस्त 2022 को आज़ादी के 75 सालों का जश्न पूरे देश में मनाया गया। इस मौके पर बंगाल के एक म्यूज़िक कंपोज़र जोड़ी ने जन गण मन 2.0 देश को समर्पित किया। इस गीत में देश भर के 75 मशहूर सिंगर और म्यूज़िशियन, जन गण मन गाते दिख रहे हैं। दिलचस्प ये है कि ये जन गण मन नहीं है, बल्कि रवींद्र नाथ टैगोर की पूरी कृति भारत भाग्य विधाता है। दरअसल, रवींद्र नाथ टैगोर ने भारत भाग्य विधाता नाम की एक कविता लिखी थी जिसके पांच अंतरे थे। इसके शुरूआती अंतरे लेकर जन गण मन को भारत के राष्ट्रगान के तौर पर अपनाया गया था। लेकिन जन गण मन 2.0 में इन सिंगर्स ने भारत भाग्य विधाता पूरा गाया।

शाहरूख खान ने फहराया तिरंगा
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा कैंपेन का आह्वान किया गया था। इस कैंपेन के तहत हर भारतवासी को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए कहा गया। शाहरूख खान, अपने पूरे परिवार के साथ मन्नत की छत पर तिरंगा फहराते दिखाई दिए। शाहरूख खान ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपने बच्चों को शहीदों के बलिदान के बारे में सिखाने के लिए अभी शायद और वक्त लगे लेकिन उन्हें तिरंगा फहराते देखना अपने आप में गर्व करने का मौका देता है।

सैफ अली खान का जन्मदिन
सैफ अली खान के 52वें जन्मदिन के मौके पर उनका पूरा परिवार उनके साथ दिखाई दिया। बस उनकी बेटी सारा अली खान अपने अब्बा के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ नहीं हो पाईं।

बेटों के साथ सैफ अली खान
करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के तीनों बेटों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - इससे हैंडसम लड़के एक साथ कहां देखने को मिलेंगे? तस्वीर में सैफ अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा अली खान ने भी लिखा कि वो ये बर्थ डे मिस कर गईं।

खुशी कपूर की तस्वीरें
खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और इस वक्त उनकी एक तस्वीर काफी चर्चा में है जोकि उन्होने साझा की। इस तस्वीर के सामने आते ही वो काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर में वो नीले और हरे रंग में एक सुंदर और चमकदार पोशाक में नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर पर उनकी बहन और अदाकारा जान्हवी कपूर ने भी रिएक्ट किया है और सुहाना खान ने भी अपनी बात कही है। सुहाना ने लिखा, "वाह वाह"। वहीं रूही एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक्सक्यूज मी!!!!!!!''

शाहिद - इशान का Bromance
एक फैमिली फंक्शन से शाहिद कपूर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने भाई के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर 'रूप तेरा मस्ताना' गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों बिल्कुल रेट्रो अंदाज में इस गाने पर थिकरते दिख रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस वीडियो के साथ अपने डांस का क्रेडिट अपनी मां नीलिमा अज़ीम को दिया है। शाहिद कपूर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है - 'हमें ये चीजें हमारी मां से मिली हैं।'

रणबीर हुए ट्रोल
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी हाल ही में एक लाइव वीडियो सेशन के दौरान, अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान, रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के बढ़ते वज़न का मज़ाक उड़ाया। इंटरनेट ने इस बात को पकड़ कर काफी बड़ा बना दिया है और रणबीर कपूर को लगातार ट्रोल किया गया। हुआ यूं कि आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी इस बात का जवाब दे रहे थे कि वो लोग ब्रह्मास्त्र को प्रमोट क्यों नहीं कर रहे हैं। आलिया ने कहा कि अगर प्रमोशन से आपका मतलब है कि हम हर जगह फैले क्यों नहीं हुए हैं तो... इसी बीच रणबीर ने आलिया को कहा कोई और ज़रूर फैला हुआ है। आलिया और अयान दोनों ही इस कमेंट पर चौंक गए लेकिन आलिया ने इस कमेंट को मज़ाक में टाल दिया। रणबीर ने भी आगे कहा - मैं क्यूट तरीके से फैलने की बात कर रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications











