इस हफ्ते की Trending Films: शाहरूख खान की पठान, ऋतिक रोशन की कृष 4, सलमान की टाईगर 3 और भाईजान
बॉलीवुड में इस हफ्ते ढेरों फिल्में ट्रेंड होती रहीं। सबसे पहले तो ट्रेंड में रहीं आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन। किसी को विश्वास ही नहीं हो पाई कि देश के दो सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार्स की ये फिल्में इतनी बुरी तरह से फ्लॉप हो जाएंगी। लेकिन इन फिल्मों के फ्लॉप होते ही एक बार फिर से वही बहस छिड़ गई - हिंदी फिल्में क्यों नहीं चल रही हैं।
वहीं बॉलीवुड में सामने आए नए बॉयकॉट कल्चर की वजह से भी कई फिल्में ट्रेंड में रहीं जिनमें तापसी पन्नू की अनुराग कश्यप फिल्म दोबारा थी जो इस हफ्ते रिलीज़ हुई। अगली फिल्म थी विजय देवराकोंडा की हिंदी डेब्यू फिल्म लाईगर जो कि अगले हफ्ते रिलीज़ हो रही है।

इसके अलावा शाहरूख खान की आने वाली फिल्म पठान, सलमान खान की फिल्म भाईजान भी लगातार ट्रेंड हुईं। अक्षय कुमार की भी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ट्रेंड में रहीं। देखिए इस हफ्ते बड़ी फिल्मों से आए कौन से बड़े अपडेट।

कृष 4 की कहानी
कृष 4 का अनाउंसमेंट ऋतिक रोशन ने 2021 में किया था लेकिन इसके बाद से फिल्म पर कोई अपडेट नहीं था। अब पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो कृष 4 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां कृष 3 की कहानी खत्म हुई थी। लेकिन दिलचस्प ये होगा कि इस बार कृष 4 बिल्कुल अलग दुनिया में स्थापित की जाएगी। वहीं फिल्म में कई और किरदार जोड़े जाएंगे।

भाईजान का लुक
सलमान खान, कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग लेह में कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम बदलकर भाईजान हो चुका है और सेट से सलमान खान की नए लुक में एक तस्वीर सामने आई जो काफी वायरल हो रही है। उन्हें काली जींस और काले जूते के ऊपर काली शर्ट पहने देखा जा सकता है। जिस चीज ने फैन्स का ध्यान खींचा, वह थी हवा में लहराते अभिनेता के लंबे बाल। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'लेह...लद्दाख'।

बड़े मियां छोटे मियां पर काम शुरू
अली अब्बास जफर काफी समय से अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। फिल्म की रेकी शुरू हो चुकी है। टीम ने सबसे बड़े एक्शन दृश्यों को फिल्माने के लिए इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में रेकी करना शुरू किया। टीम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अली ने लिखा, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में #BMCM के लिए पहला बड़ा स्थान स्काउट खत्म हो गया है, अत्यधिक कुशल टीम के साथ हम वास्तविक स्थानों पर कुछ पागल एक्शन सीक्वेंस करने के लिए खेल रहे हैं। हमेशा की तरह उत्साहित और घबराया हुआ #BadeMiyanChoteMiyan बने रहें।"

पठान 1st Day 1st Show
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने से पहले से ही कई वजहों से विवादों से घिरी हुई थी। बॉयकॉट होने के कारण फिल्म को अच्छी कमाई नहीं मिल पाई। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म का हाल देखकर ही शाहरुख खान के फैंस ने 'पठान' को लेकर सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। फैंस को उम्मीद है कि इससे फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त होगी। इस फिल्म को लेकर शाहरुख के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं जिसमें 'पठान फर्स्ट डे फर्स्ट शो' हैशटैग दिया जा रहा है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होगी।

पठान का इंतज़ार
ट्विटर पर #IndiaAwaitsPathaan भी ट्रेंड किया गया। फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका कहना है कि, फिल्म काफी शानदार होने वाली है और निश्चित ही ये फिल्म बॉलीवुड को एक अलग रफ्तार देगी। फैंस अलग अलग तरह से इस फिल्म को लेकर रिएक्ट कर रहे हैँ। एक यूजर ने शाहरुख खान के पठान का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, ''अगर आप सोच रहे हैं कि शाहरुख खान ही बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस को सही करेंगे तो आप बिल्कुल सही हैं।''

सारा अली खान की अगली फिल्म
करण जौहर ने एलान किया था कि सारा अली खान, धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ दो फिल्में कर रही हैं। अब इनमें से पहली फिल्म की डीटेल्स बाहर आ चुकी हैं। इस फिल्म का नाम है ऐ वतन मेरे वतन और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं कानन अईयर। इस फिल्म में सारा अली खान, स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के किरदार में दिखाई देंगीं। उषा मेहता ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में काफी अहम भूमिका निभाई थी जहां वो अंडरग्राउंड रेडियो चैनल चलाती थीं। इस चैनल के ज़रिए ही आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले सेनानियों को अंग्रेज़ी हुकूमत की नई नीतियों और चालों की खबर मिल पाती थी। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी
8 सालों बाद अक्षय कुमार अपनी फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के इस आईकॉनिंग गाने को रीमेक करने जा रहे हैं अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी के लिए। अक्षय कुमार ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जहां वो इस गाने पर डांस करते दिखे। ये उनका रिहर्सल वीडियो है। ये वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा - 28 साल हो गए लेकिन आज भी जब इस गाने पर डांस करता हूं तो कुछ शानदार यादें ज़ेहन में आ जाती हैं। इस गाने में अक्षय का साथ देते दिखेंगे इमरान हाशमी जो सेल्फी में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











