पठान से लेकर शाहरूख खान - सलमान खान की नई स्पाई यूनिवर्स फिल्म तक, पिछले महीने की Trending Films

कोरोना काल के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम दिन दूनी, रात चौगुनी स्तर से हो रहा है। और यही कारण है कि जहां एक के बाद धड़ाधड़ फिल्में रिलीज़ हो रही हैं तो नई फिल्में बनकर तैयार हो रही हैं।

और जहां नई फिल्में बनकर तैयार हो रही हैं वहीं और नई फिल्में लगातार अनाउंस हो रही है। जुलाई के महीने में भी कई बड़ी फिल्मों से जुड़े नए अपडेट सामने आते रहे।

trending-films-of-the-month-pathaan-deepika-padukone-look-shahrukh-salman-spy-universe-start

पिछले महीने IMDb ने साल 2022 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज की अर्ध वार्षिक रिपोर्ट रिलीज की है। वेब सीरीज में जहां टॉप पर है एमएक्स प्लेयर की 'कैंपस डायरीज', वहीं फिल्मों में टॉप पर रही है 'द कश्मीर फाइल्स'। इस लिस्ट में जनवरी से जून तक की फिल्में ली गई हैं। ऐसी फिल्में जो लगातार IMDb यूजर्स के बीच चर्चा में रहीं। द कश्मीर फाइल्स के बाद दूसरे नंबर पर केजीएफ 2 और तीसरे नंबर पर RRR रही।

वहीं इस साल 'ए थर्सडे' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों को दमदार कटेंट वाली फिल्में देखने को मिली, जिसमें महिलाओं ने IMDB पर 2022 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में अपनी जगह बनाई। इन फिल्मों ने वास्तव में दर्शकों के दिलों पर राज किया और अब भी दर्शक इन फिल्मों को पंसद कर रहें है। देखिए पिछले महीने बड़ी फिल्मों से जुड़े कौन कौन से अपडेट सामने आए जिन्हें जानकर दर्शक काफी उत्साहित हुए और ये फिल्में ट्रेंड होती रहीं।

पठान से दीपिका का फर्स्ट लुक

पठान से दीपिका का फर्स्ट लुक

शाहरुख ख़ान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'पठान' फिल्म से शाहरुख ख़ान का पहला लुक सामने आ चुका है तो वहीं, अब जब फिल्म रिलीज होने में जब सिर्फ 6 महीने बाकी रह गए हैं तो यश राज फिल्म्स ने 'पठान' की लीडिंग लेडी का भी फर्स्ट लुक रिलीज किया है। दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म का मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया है। दीपिका पादुकोण की एक झलक से साफ पता चल रहा है कि वो कितने दमदार लुक में नजर आने वाली हैं।

कंगना की इमरजेंसी

कंगना की इमरजेंसी

कंगना रनौत एक शानदार अदाकारा हैं और उनकी कोशिश रहती है कि अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया जाए। उनकी फिल्म इमरजेंसी से उनकी पहला लुक और शानदार टीजर जारी किया गया। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने जा रहीं हैं। फिल्म के टीज़र को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, "प्रस्तुत करते हैं 'उसे' जिसे 'सर' कहा जाता था #इमरजेंसी शूट शुरू होता है।" फिल्म में जय प्रकाश नारायण की भूमिका में होंगे अनुपम खेर और अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में दिखाई देंगे श्रेयस तलपड़े।

आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स

आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स

आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की अफवाहें काफी समय से गपशप गली में सुर्खियां बटोरती रही है और अब आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। यानि कि स्पाई यूनिवर्स। इस स्पाई यूनिवर्स की शुरूआत होने जा रही है पठान और टाईगर के क्रॉसओवर से जो कि स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में शाहरूख खान और सलमान खान अपने अपने एक्शन अवतार में बराबर बराबर फिल्म में नज़र आएंगे। ये दो हीरो वाली फिल्म की कहानी पूरी तरह से एक्शन होगी और इसे भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म कहा जा रहा है। हालांकि, यशराज फिल्म्स से जुड़े एक सूत्र की मानें तो अभी आदित्य चोपड़ा ने केवल इस फिल्म के आईडिया पर काम किया है और ये पूरी तरह से दो हीरो वाली फिल्म बनाने के लिए थोड़ा समय लेगी।

कार्तिक की शहज़ादा की रिलीज़ डेट

कार्तिक की शहज़ादा की रिलीज़ डेट

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'शहज़ादा' की रिलीज डेट आगे घिसक चुकी है। फिल्म पहले 4 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़कर वैलेटाइन वीकेंड 10 फरवरी 2023 कर दिया गया है। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित है। बता दें, 4 नवंबर को कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'फोन भूत' और अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' भी रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों के बीच से निकालकर अब शहजादा को आगे बढ़ा दिया गया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की वापसी

ऐश्वर्या राय बच्चन की वापसी

मणि रत्नम की महत्त्वाकांक्षी फिल्म पोन्नियिन सेलवन का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। 500 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म इसी नाम की एक तमिल नॉवेल पर आधारित है। फिल्म में जयम रवि, राजा राज चोला की भूमिका में हैं और चियान विक्रम चोला वंश के उत्तराधिकारी की भूमिका में हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म चोला वंश की कहानी है। पोन्नियिन सेलवन I में ऐश्वर्या राय खलनायिका का किरदार निभा रही हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय बच्चन ऐसा किरदार निभा रही हों। ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार परदे पर 2018 में फन्ने खां नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं।

कैपसूल गिल अक्षय कुमार

कैपसूल गिल अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म कैपसूल गिल की शूटिंग इंग्लैंड में शुरू कर चुके हैं और इस फिल्म से अक्षय कुमार का लुक भी बाहर आ चुका है। फिल्म में अक्षय कुमार एक सरदार के लुक में दाढ़ी - मूंछ और पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म जसवंत गिल की ज़िंदगी पर बन रही है जो रियल लाईफ हीरो हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोज़िट दिखाई देंगी परिणीति चोपड़ा।

खेल खेल में

खेल खेल में

अपनी पिछली दो फिल्में सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे के फ्लॉप होने के बाद अब अक्षय कुमार कुछ समय के लिए सीरियस फिल्मों से ब्रेक लेने की सोच रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्में भी लगातार सीरियस हैं। ऐसे में पिछले हफ्ते जहां अक्षय कुमार के हेरा फेरी 3 में होने की खबर थी वहीं अब खबर है कि अक्षय, मुदस्सर अजीज़ के साथ एक कॉमेडी फिल्म शुरू करने जा रहे हैं जिसका नाम है खेल खेल में।

रामायण की शुरूआत

रामायण की शुरूआत

रणबीर कपूर शमशेरा की रिलीज़ के बाद अब उनकी अगली फिल्म की डीटेल्स भी बाहर आ चुकी हैं। बात हो रही है रणबीर कपूर की अगली फिल्म की जिसमें वो भगवान श्रीराम के किरदार में होंगे। दरअसल, प्रोड्यूसर मधु मंटेना की Mytho Verse का पहला पार्ट होगा सतयुग जिसमें रामायण बनेगी। इस फिल्म में जहां श्रीराम के किरदार में दिखाई देंगे रणबीर कपूर वहीं रावण के किरदार में दिखाई देंगे ऋतिक रोशन। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नितेश तिवारी। नितेश तिवारी, इस समय वरूण धवन और जान्हवी कपूर के साथ एक हल्की फुल्की फिल्म बवाल की शूटिंग कर रहे हैं जिसके बाद वो रामायण की शुरूआत करेंगे। फिल्म 2023 के मध्य में फ्लोर पर चली जाएगी।

बजरंगी भाईजान 2

बजरंगी भाईजान 2

केवी विजयेंद्र प्रसाद अब बजरंगी भाईजान का सीक्वल लिख रहे हैं। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए बताया कि इस बार फिल्म फिल्म कम से कम 10 साल का लीप लेगी। फिल्म का नाम होगा पवन पुत्र भाईजान। बजरंगी भाईजान 2 वहां से नहीं शुरू होगी जहां पर बजरंगी भाईजान खत्म हुई थी। जिन्हें याद ना हो, उन्हें याद दिला दें कि बजरंगी भाईजान का अंत, मुन्नी के बोलने पर हुआ था। पूरी फिल्म में एक मूक लड़की बनी मुन्नी जब अंत में बॉर्डर पर सलमान खान से दूर होने लगती है तो उन्हें मामा कह कर बुलाती है।

जवान में दीपिका पादुकोण की एंट्री

जवान में दीपिका पादुकोण की एंट्री

शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो चुकी है और दीपिका पादुकोण फिल्म में शाहरूख खान की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल में दिखाई देंगे, पिता और बेटा। जहां पिता एक RAW ऑफिसर की भूमिका में हैं वहीं बेटा एक गैंगस्टर की भूमिका में है। दीपिका पादुकोण, फिल्म में पिता वाले शाहरूख खान के किरदार से रोमांस करती दिखाई देंगी। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान के ज़्यादातर सीन फ्लैशबैक में होंगे। वहीं ये भी तय है कि ये रोल काफी छोटा होगा लेकिन कहानी के लिए बहुत अहम होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X