हेरा फेरी से डॉन तक: इस हफ्ते ट्रेंड में रहे पांच अपकमिंग सीक्वल, जानिए सारी लेटेस्ट अपडेट

फिल्मों की फ्रेंचाइज़ी हमेशा से दर्शकों को पसंद आती रही है। गोलमाल से लेकर हाउसफुल तक या फिर धूम से लेकर हेट स्टोरी तक, बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जिनकी फ्रेंचाइज़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। यही कारण है लगातार सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल की चर्चा चलती रहती है।

कुछ ही दिन पहले, भूषण कुमार ने कबीर सिंह के सीक्वल पर बात की थी। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह, लगातार सिंबा के सीक्वल का इंतज़ार करते रहते हैं। दर्शकों की ही डिमांड पर रोहित शेट्टी सिंघम 2 के सीक्वल सिंघम 3 पर काम शुरू कर चुके हैं।

trending-film-sequels-update-dostana-2-hera-pheri-3-don-3-drishyam-2-no-entry-mein-entry

इस हफ्ते, बॉलीवुड में पांच फिल्मों के सीक्वल की चर्चा ज़ोरों पर रही। इनमें से कुछ की चर्चा तो अपडेट के साथ आई लेकिन बाकी की सुर्खियां केवल अफवाह बनकर रह गईं। जानिए इस हफ्ते चर्चा में रहे किन फिल्मों के सीक्वल।

डॉन 3

डॉन 3

पता नहीं कैसे और कहां से ये खबरें चर्चा में आ गईं कि फरहान अख्तर ने डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। कुछ अफवाहों में ये भी कहा गया कि डॉन 3 अमिताभ बच्चन के डॉन अवतार और शाहरूख खान के डॉन अवतार का क्रॉस ओवर होगी जहां दोनों सुपरस्टार्स डॉन के अवतार में दिखाई देंगे। हालांकि ये सारी खबरें केवल अफवाह ही साबित हुईं।

हेरा फेरी 3

हेरा फेरी 3

हेरा फेरी 3 अब तक काफी समय से अटकी हुई थी लेकिन अब फिरोज़ नाडियाडवाला ने कंफर्म कर दिया है कि ये फिल्म पाइपलाइन में है और उन्होंने डायरेक्टर भी फाईनल कर लिया है। पहले हेरा फेरी 3 इंद्र कुमार डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई थी। हालांकि, फिल्म में अब अक्षय कुमार की वापसी हो चुकी है।

नो एंट्री में एंट्री

नो एंट्री में एंट्री

सलमान खान की नो एंट्री में एंट्री में साउथ सुपरस्टार समांथा रूथ प्रभु की एंट्री हो चुकी है। इससे पहले भी खबर थी कि फिल्म में सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर ट्रिपल रोल में हैं और फिल्म में 9 हीरोइनें हैं। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अनीस बज़्मी जिनकी फिल्म भूल भुलैया 2, 2022 में बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है।

दृश्यम 2

दृश्यम 2

अजय देवगन और तबू स्टारर दृश्यम 2 की शूटिंग, हैदराबाद में पूरी हो चुकी है। फिल्म मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म दृश्यम 2 का रीमेक है। दृश्यम सुपरहिट मलयालम फिल्म थी जिसे हिंदी में रीमेक किया गया था और दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी।

दोस्ताना 2

दोस्ताना 2

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन को बाहर निकालने के बाद ये फिल्म बंद हो गई थी। अब सूत्रों के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट पर वापस काम किया गया है और इसे अक्षय कुमार को ऑफर किया गया है जो ये फिल्म करने को तैयार हैं। फिल्म में लक्ष्य लालवानी और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X