आलिया का प्रेगनेंट होना भगवान का तोहफा - रणबीर; शाहरूख - सलमान पर विवके का निशान: इस हफ्ते के वायरल बयान
इस हफ्ते बॉलीवुड में ढेर सारे स्टार्स ने ढेर सारी बातें कहीं। इनमें रणबीर कपूर, अपनी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के दौरान मीडिया से ढेर सारी बातें शेयर करते नज़र आए। वहीं दूसरी तरफ, कॉफी विद करण पर सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने भी ढेर सारी बातें कीं जिनमें से कुछ बयान वायरल हो गए।
सारा अली खान ने जहां बड़े ही अंदाज़ से कहा कि मेरा एक्स, इसलिए मेरा एक्स बन चुका है क्योंकि वो हर किसी का एक्स था। वहीं जान्हवी कपूर ने खुले दिल से एलान कर दिया कि आलिया भट्ट इस समय देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं।

विवेक अग्निहोत्री, बिना किसी का नाम लिए, शाहरूख खान - सलमान खान जैसे स्टार्स को ताना मारते दिखे तो दूसरी तरफ सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में दिल खोलकर ट्रोल्स के बारे में बात की। पढ़िए इस हफ्ते स्टार्स के वायरल बयान।

स्टारडम पर रणबीर
शमशेरा के प्रमोशन के दौरान मीडिया से हुई बातचीत में रणबीर कपूर ने अपने फिल्मों पर और स्टारडम को लेकर खुलकर बातें कीं। वो शमशेरा को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन कहते हैं कि मैं फिल्मों की रिलीज से पहले बहुत नर्वस हो जाता हूं। रणबीर कपूर ने कहा, "मैं जैसे-जैसे बड़ा होता जा रहा हूं, वैसे-वैसे रिलीज को लेकर नर्वस होता जाता हूं। काश कि मैं सारी फिल्में खरीद कर अपने पास ही रख सकता और खुद ही देख सकता क्योंकि मुझे जजमेंट से काफी डर लगता है। पता नहीं लोग मेरी फिल्म को पसंद करेंगे या नहीं करेंगे।"

आलिया प्रेगनेंट हुई, ये भगवान का तोहफा है - रणबीर
'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर ने पेरेंटहूड पर भी खुलकर बातें कीं और कहा कि मेरे और आलिया के लिए यह बहुत ही एक्साइटिंग वक्त है। आलिया के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी और अब पेरेंट बनने की खुशी के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा "आलिया बहुत ही मेहनती लड़की है। उसने काफी कम उम्र में ही बहुत कुछ अचीव कर लिया है। कुछ लोग कह रहे हैं ना कि आलिया अपने करियर के पीक पर है और बच्चा कर लिया! लेकिन मैं जानता हूं कि आलिया ने मां बनने को लेकर कभी डिबेट भी नहीं किया है। यह भगवान की तरफ से मिला तोहफा है, जिसके लिए हम दोनों ही शुक्रगुजार हैं।"

सारा अली खान का पहनावा
एली इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में सारा अली खान ने साफ तौर पर कहा कि वो एक ऐसी लड़की हैं जो बिकिनी भी पहनती हैं और मंदिर भी जाती हैं। सारा अली खान ने कहा कि मैं लगातार विकसित हो रही हूं। जो लड़की मंदिर जाती है जो बीच पर बिकिनी पहनती है वो एक ही है। ये वही लड़की है जिसे शूटिंग के समय मां से 45 दिन तक दूर रहना बुरा लगता है। वह आगे कहती हैं कि मां से इतने दिन दूर रहना उसे खराब लगता है। फिर भी वह आपको हमेशा चौंकाते रहती है।

बालकनी में ही करूंगी शादी - सारा अली खान
सारा अली खान ने कॉफी विद करण पर बताया कि सारा का कहना था कि उन्हें रणबीर और आलिया की शादी का आइडिया बड़ा पसंद आया। उन्होंने बालकनी में ही शादी कर ली। ये आईडिया बड़ा ही क्यूट और इंटिमेट था। और उन्होंने इस शादी पर ज़्यादा खर्च भी नहीं किया। इस पर जान्हवी कपूर ने मज़े लेते हुए कहा, इसने अभी अभी साल की सबसे बड़ी शादी को Cheap कहा। सारा ने जवाब देते हुए कहा - मैंने Cheap नहीं कहा, तुमने कहा। मैंने बस इतना कहा कि वो यूरोप वगैरह नहीं गए, घर पर ही कर ली, मैं भी ऐसे ही करूंगी। जब करण जौहर ने सारा अली खान से पूछा - तो क्या आप भी अपने घर की बालकनी में ही शादी करेंगी? सारा ने हंसते हुए जवाब दिया - मेरे घर में तो बालकनी है ही नहीं। उम्मीद करती हूं कि लड़के के घर में बालकनी हो।

सलमान - शाहरूख पर निशाना
सिनेमा से लेकर राजनीति के मामले पर अपनी मजबूत राय रखने वाले विवेक अग्निहोत्री ने सलमान से लेकर शाहरुख और कई बड़े स्टार्स पर अपना निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। बिना किसी बड़े स्टार्स का नाम लेते हुए विवेक अग्निहोत्री ने हिंदी सिनेमा को डूबा हुआ बताया है। निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि जब तक बॉलीवुड में ये किंग बादशाह और सुल्तान रहेंगे तब तक हिंदी सिनेमा डूबता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications