ट्रांसजेंडर होना जिंदगी के लिए बना नर्क, 10 हजार के लिए करती थी ये काम? अब फिल्म में मिला लीड रोल

bonita rajpurohit love sex aur dhokha 2

किस्मत का कोई भरोसा नहीं है कि कब कैसे और किसकी खुल जाएगी। इस वक्त एक ऐसी ही कहानी एक ट्रांसजेंडर के साथ पेश आई है। इस ट्रांसजेंडर की जिंदगी अचानक बदली और एक फिल्ममेकर ने अपनी शानदार फिल्म में लीड रोल देकर रातों रात स्टार बना दिया है।

हम बात कर रहे हैं बोनिता राजपुरोहित की जो कि इस वक्त एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 के लीड में नजर आने के लिए खबरों का हिस्सा है। उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है और ट्रांसजेंडर होना उनके लिए किसी शाप से कम नहीं था।

लेकिन किसको पता था कि जिसकी वजह से उनकी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है वहीं ट्रांसजेंडर होना उनके लिए वरदान साबित होगा।

दुखद थी जिंदगी

बोनिता राजपुरोहित की ट्रांसजेंडर लाइफ के बारे में बात करें तो ये काफी दुखद थी। मिस ट्रांस क्वीन 2019 में बोनिता ने धमाका किया था और सेकंड रनरअप रहीं थीँ। राजस्थान की रहने वाली बोनिता ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म मिलने से पहले अपना घर चलाने के लिए ट्रांस वूमेन 10 हजार रुपए की जॉब करती थी। ट्रांस वूमेन होने के कारण उनको वो सम्मान भी नहीं मिलता था जिसका हकदार हर आप नागरिक होता है। लेकिन अब उनकी किस्मत बदल चुकी है।

कैसे मिला रोल

ये पहली बार होगा कि कोई फिल्म प्रोड्यूसर किसी ट्रांस वूमेन को लॉन्च करने जा रही है। बोनित को फिल्मों का शौक था और जब वो अपने जैसा कोई इंसान या किरदार फिल्मों में देखती थीं तो उनको इंसिपिरेशन मिलती थी। प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाली बोनिता फिल्म का ऑडिशन करने का मौका मिला और वो छा गईं। इस तरह से एकता कपूर ने उनको लव सेक्स और धोखा 2 फिल्म में लीड रोल दे दिया। अब वो काफी खुश हैँ। फिल्म में बोनिता ने कुल्लू के किरदार में नजर आने वाली हैँ। देखिए वीडियो बोनिता की फिल्मों में एंट्री को लेकर काफी कुछ बताया गया है...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X